- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Private Hospitals Should Also Give Benefit Of Ayushman Bharat Governor Bhagat Singh Koshyari
निजी अस्पताल भी दें ‘आयुष्मान भारत’ का लाभ: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) ने निजी अस्पतालों (Private Hospitals) से आह्वान किया कि वे आगे आकर केंद्र सरकार की बहुउद्देशीय ‘आयुष्मान भारत’ (Ayushman Bharat) योजना का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों को प्रदान करें। ‘आयुष्मान भारत’ गरीबों के इलाज के लिए शुरू की गई केंद्र की एक बेहतरीन जनहितैषी योजना है। राज्यपाल ने यह आह्वान ‘नवभारत’ द्वारा आयोजित पांचवें हेल्थ केयर अवार्ड्स-2022 (Health Care Awards-2022) समारोह में किया। इससे पहले ‘नवभारत’ के प्रबंध संपादक निमिष माहेश्वरी ने राज्यपाल महोदय का स्वागत किया।
महाराष्ट्र के कोने-कोने से आए हेल्थ केयर सेक्टर के दिग्गजों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि मरीज के लिए डॉक्टर भगवान जैसे होते हैं और हम सभी का फर्ज बनता है कि हम उनके भरोसे को कायम रखें।
‘नवभारत’ की पहल सराहनीय
कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा किए गए सेवा भाव के कार्यों की दिल खोलकर सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे देश में सेवा भाव से काम करने वालों को हमेशा से सम्मान दिया जाता है और ‘नवभारत’ ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज आप सभी को यहां एकत्र कर सम्मान से नवाजा है। कोश्यारी ने कहा कि आप सभी डॉक्टरों के प्रयासों का ही नतीजा है कि समूचा देश हेल्थ केयर के क्षेत्र में लगातार तरक्की कर रहा है और मृत्यु दर काफी कम हो गई है। देश अब काफी अच्छी स्थिति में है।
सम्बंधित ख़बरें
Swasth Bharat Portal: एक क्लिक पर मिलेगी सारी डिजिटल हेल्थ सेवाएं, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ सरकार की नई पहल
Ayushman Bharat Diwas 2026: कैसे PM-JAY ने करोड़ों लोगों को दी सस्ती और आसान इलाज की सुविधा
Ayushman Card होने पर भी अस्पताल ने किया इलाज से इनकार? बस यहां करें एक कॉल; बिना किसी देर होगा एक्शन
अब इलाज में AI का सहारा, सरकार लाई SAHI और BODH, सस्ता-सुरक्षित हेल्थ सिस्टम बनाने की बड़ी तैयारी
‘आयुष्मान भारत’ एक आदर्श स्कीम
‘नवभारत’ के इस प्रयास की तारीफ करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जिस तरह यह ग्रुप हेल्थ केयर के क्षेत्र में लोगों को इकट्ठा कर उन्हें एक मंच पर सम्मानित करता रहा है, वह अनुकरणीय है। उन्होंने सलाह दी कि अगले साल ऐसा अवार्ड उन निजी अस्पतालों को प्रदान किया जाए, जो ‘आयुष्मान भारत’ योजना का सबसे ज्यादा लाभ गरीब परिवारों के मरीजों को देते हैं। उन्होंने ‘आयुष्मान भारत’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ‘आदर्श स्कीम’ बताते हुए कहा कि इस योजना ने आम जनमानस की जिंदगी को एक नई संजीवनी दी है, इसलिए हम सब का यह कर्तव्य है कि इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
लता विशेषांक का विमोचन
कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल ने स्वर कोकिला दिवंगत लता मंगेशकर की स्मृतियों को सहेजने वाले ‘नवराष्ट्र’ की ओर से प्रकाशित ‘लता’ विशेषांक का विमोचन किया। इस विशेषांक में राज्य भर के नामचीन लोगों के लेख प्रकाशित किए गए हैं, जिनमें ज्यादातर लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़े पहलू समाहित हैं।
हेल्थकेयर के 54 दिग्गजों को ‘नवभारत’ पुरस्कार
अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘नवभारत’ ने राजभवन में हेल्थकेयर पुरस्कार समारोह का आयोजन किया, जिसमें उल्लेखनीय कार्य करने वाले 54 अस्पतालों और डॉक्टरों को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी एक्सपर्ट्स मुंबई, नवी मुंबई, कोल्हापुर, पुणे, सांगली, जलगांव, नागपुर और चंद्रपुर से पधारे थे। प्रमुख अवार्ड विजेताओं में रिलायंस हॉस्पिटल की सीईओ डॉ. तरंग ज्ञानचंदानी, जसलोक हॉस्पिटल के सीईओ जीतेंद्र हरियान, एलीसोनिक ग्रुप के चेयरमैन कौशिक गांगुली, संकल्प ग्रुप के डॉ. पांडुरंग कदम और विश्वराज हॉस्पिटल, पुणे के डॉ. आलोक चंद्र मलिक, नरीमेटी राकेश शामिल हैं। उनके अलावा हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिन्होंने ‘नवभारत’ की इस पहल का स्वागत किया।
Private hospitals should also give benefit of ayushman bharat governor bhagat singh koshyari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














