-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Premnagar Goregaon Bmc Failure Garbage Issue
मुंबई के प्रेमनगर में कूड़े-कचरे का अंबार, लोग गंदगी और बदबू से हो रहे परेशान
- Written By: आकाश मसने
Mumbai News: मुंबई के गोरेगांव प्रेमनगर में कूड़े-कचरे का अंबार, नालियों में भराव और बदबू से लोग परेशान। बीएमसी की लापरवाही पर स्थानीय नागरिक भड़के और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।

मुंबई के प्रेमनगर में कूड़े-कचरे का अंबार, लोग गंदगी से होकर चलने पर मजबूर
Mumbai Garbage Problem: स्वच्छ मुंबई अभियान के नाम पर बीएमसी लाखों रुपए खर्च कर रही है। झोपड़पट्टियों में दत्तक बस्ती के तहत सफाई कर्मियों को रखा गया है, लेकिन स्वच्छता मिशन पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। मुंबई में गोरेगांव (पश्चिम) के प्रेमनगर इलाके में गंदगी का अंबार लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है।
स्वच्छ मुंबई अभियान के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यहां की स्थिति दयनीय है। विश्वकर्मा रोड पर हर थोड़ी दूरी पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियों में भरे कचरे और जगह-जगह पानी भराव ने राहगीरों और स्थानीय लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।
28 हजार लोग गंदगी से परेशान
करीब 15 हजार झोपड़पट्टियों में रहने वाले 28 हजार से ज्यादा लोग इस गंदगी से जूझ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि कचरा पेटियां रखी तो गई हैं, लेकिन नियमित निपटान न होने से आसपास का कचरा सड़कों पर फैल जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
यह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
लोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
बदबू और मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने लगी हैं। सफाईकर्मी भी कभी-कभार ही दिखाई देते हैं। कई परिवार अपने पैसों से मजदूर बुलाकर गलियों की सफाई करवा रहे हैं।
रहिवासियों ने बीएमसी से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। स्थानीय नेताओं ने भी अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की, मगर नतीजा अब तक शून्य रहा। बीएमसी ने कुछ महीने पहले सफाई अभियान चलाया था, लेकिन उसकी निरंतरता न रहने से अब हालात और खराब हो चुके हैं।
क्या बोले स्थानीय नागरिक?
स्थानीय निवासी अखिलेश यादव ने कहा कि प्रेम नगर में जगह जगह गंदगी का ढेर आम जनजीवन के लिए नासूर बन चुका है। यहां पर कई महीनों से गंदगी फैली हुई है, जिससे नहीं सिर्फ स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि मुंबई शहर की छवि भी खराब हो रही है।
यह भी पढ़ें:- बालासाहेब कुपित होते होंगे…संजय के पोस्ट से सियासी बवाल, उद्धव की रैली में कुर्सियां खाली-VIDEO
संतलाल विश्वकर्मा ने कहा कि इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग गुजरते हैं और उन्हें इस गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। बीएमसी की ओर से रखी गई कचरा पेटी अब गंदगी का अड्डा बन चुकी है। कचरा
पांचूराम जायसवाल ने कहा कि यहां की स्वच्छता व्यवस्था गंभीर सवालों के घेरे में है। कई स्थानों पर महीनों से कचरे का ढेर जमा हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों की जीवनशैली प्रभावित हो रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं होने से बीएमसी अधिकारी हमारी शिकायतों को नहीं सुनते हैं।
Premnagar goregaon bmc failure garbage issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













