Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्यावधि चुनाव संभावना तेज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल बोले- कार्यकर्ता अभी से जुटें तैयारी में

Mumbai News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सपकाल ने मध्यावधि चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुटने के निर्देश दिए है। सपकाल ने कहा कि जनता अब पूरी तरह से बदलाव के मूड में है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 04, 2025 | 12:33 PM

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि देश की जनता अब वोट चोरी जैसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आशंका जताई कि मौजूदा हालात देखते हुए देश में मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी करनी होगी।

बुधवार को नागपुर जिले के कामठी से ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ आंदोलन की शुरुआत करते हुए सपकाल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले कामठी से ही वोट चोरी का मुद्दा उठाया था। इसलिए आंदोलन की शुरुआत यहीं से की गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र फुले, शाहू और आंबेडकर की धरती है और यहां के लोग लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

कामठी में वोटों पर उठे सवाल

राहुल गांधी के हवाले से सपकाल ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में कामठी से कांग्रेस को 1 लाख 36 हजार वोट मिले, जबकि भाजपा को 1 लाख 19 हजार वोट हासिल हुए। इसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लगभग उतने ही यानी 1 लाख 34 हजार वोट मिले, लेकिन भाजपा को 1 लाख 75 हजार वोट मिल गए। यानी भाजपा के वोटों में अचानक 56 हजार की बढ़ोतरी हुई।

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन से राजनीति में आया उफान, सपकाल-वडेट्टीवार समेत थोरात ने भरी हुंकार

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया था कि कामठी क्षेत्र में 35 हजार नए मतदाता बढ़े, लेकिन उसके मुकाबले भाजपा को मिले अतिरिक्त वोट संदेह पैदा करते हैं।

गंभीर आरोप

सपकाल ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि एक मोबाइल नंबर पर 500 वोटरों के नाम दर्ज किए गए और एक झोपड़ी में 200 वोटरों के नाम जोड़े गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियों के कारण भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनता अब पूरी तरह से बदलाव के मूड में है। भाजपा चाहे जितने आरोपों से बचने की कोशिश करे, लेकिन मध्यावधि चुनाव में देश की जनता करारा जवाब देगी।

Possibility of mid term elections is increasing congress state president sapkal said workers should start preparing from now

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 12:33 PM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

कामबंद आंदोलन से भंडारा में स्वास्थ्य केंद्रों पर सन्नाटा, डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा

2

परीक्षा में बैठा दोस्त, नौकरी कर रहा दूसरा, पवई पुलिस ने फर्जीवाड़ा किया बेनकाब

3

भंडारा की सड़काें पर आवारा मवेशियों डेरा, हादसाें का बढ़ा खतरा

4

नरभक्षी बाघ ने किया मजदूर का शिकार, 5 महीनों में 6वां हमला, गुगामल टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल की घटना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.