Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नरभक्षी बाघ ने किया मजदूर का शिकार, 5 महीनों में 6वां हमला, गुगामल टाइगर प्रोजेक्ट के जंगल की घटना

Tiger Attack in Amravati: अमरावती जिले के धामणी क्षेत्र में नरभक्षी बाघ का आतंक फैला हुआ है। बाघ ने गुगामल व्याघ्र प्रकल्प के धामणी खेडा के जंगल में एक मजदूर को अपना शिकार बनाया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 04, 2025 | 12:15 PM

नरभक्षी बाघ का हमला (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati News: अमरावती जिले के धारणी में मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प के गुगामल वन्यजीव विभाग में एक बार फिर मानव बनाम वन्यप्राणी संघर्ष सामने आया है। चिखलदरा तहसील के खोंगडा परिक्षेत्र के धामणीखेडा बीट (कंपार्टमेंट क्र. 944) में शाम 7 बजे बाघ के हमले में तारूबांधा के वन मजदूर प्रेम मुन्ना कासदेकर (30) की मौत हो गई।

इससे जंगल से सटे गांव के लोगों में दहशत फैल गई है। नागरिकों ने नरभक्षी बाघों से बचाव करने के उपाय करने की वन विभाग से मांग की है। सूत्रों के अनुसार प्रेम कासदेकर और उनके साथी आकाश दयाराम कासदेकर दोनों पिछले तीन महीनों से राजदेवबाबा कैम्प पर रोजंदारी मजदूर के रूप में कार्यरत थे।

जंगल में गया था गश्त लगाने

रोज की तरह वे सुबह जंगल गश्त पर गए थे। पूरे दिन कैम्प परिसर की निगरानी करने के बाद शाम को जब वे अपने निवास स्थान की ओर लौट रहे थे, तभी यह घटना घटी। अचानक पीछे की आहट रुकने पर आकाश ने मुड़कर देखा, लेकिन प्रेम दिखाई नहीं दिए। उसने खोजने का प्रयास किया, मगर अंधेरा और बारिश की वजह से खोज व्यर्थ रही।

रात को देर से वनरक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद दो से तीन दर्जन कर्मचारी, अधिकारी और ग्रामीणों ने पूरी रात तलाश अभियान चलाया। मगर मृतदेह सुबह तक नहीं मिला। अंततः बुधवार सुबह जंगल की झाड़ियों में प्रेम का शव मिला। उसके शरीर पर बाघ के हमले के स्पष्ट निशान थे, जबकि एक हाथ पूरी तरह फटा हुआ था।

यह भी पढ़ें – जल्द शुरू होगी अमरावती-पुणे विमान सेवा, पालकमंत्री बावनकुले ने दिए संकेत, अन्य उड़ानों की मांग

शव को पोस्टमार्टम के लिए अचलपुर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेलघाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवलराम काले के पुत्र एवं भाजपा युवा नेता यशवंत काले, सहायक वनसंरक्षक प्राची उरडे, वनपरिक्षेत्र अधिकारी, वनपाल, वनरक्षक, ग्रामीण और अन्य मान्यवर घटनास्थल पर पहुंचे।

नरभक्षी की संभावना

यह बाघ वही नरभक्षी होने की संभावना है। अगर ऐसा है तो उसे पकड़ना अब अनिवार्य हो गया है।

– प्राची उरडे, सहायक वनसंरक्षक

5 महीनों में 6वां शिकार

मेलघाट में पिछले पांच महीनों में बाघ के हमले से मरने वालों की संख्या छह तक पहुंच गई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है और वन विभाग पर तुरंत उपाययोजना करने का दबाव बढ़ गया है। घटना के बाद विधायक केवलराम काले ने व्याघ्र प्रकल्प के मुख्य वनसंरक्षक, अचलपुर पुलिस अधिकारी और संबंधित उच्चाधिकारियों से संपर्क साधकर तुरंत रेस्क्यू टीम भेजने के निर्देश दिए। पुलिस की बचाव टीम और वन विभाग की विशेष पथक घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

Man eating tiger hunts down labour incident in forest of gugamal tiger project

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2025 | 12:15 PM

Topics:  

  • Amravati
  • Latest News
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

डिप्टी सीएम शिंदे के इलाके में सरेआम हत्या, आरोपी ने युवक के सिर पर दो-तीन बार चढ़ाई कार

2

बच्चियों की ‘सावित्रीबाई फुले योजना’ ठप, अधिकारियों की उदासीनता, बैंकों में बेकार पड़ी राशि

3

मीरा रोड में सड़क और फुटपाथ पर फेरीवालों का कब्जा, यातायात बाधित, पैदल चलना मुश्किल

4

भंडारा में छात्रों की जान पर मंडरा रहा खतरा, जिला परिषद की 201 स्कूलों के 351 कमरे खस्ताहाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.