- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Police Seizes 50 Lakh But Claims It 50 Thousand Shiv Sene Targets Maharashtra Police
50 लाख पकड़ कर 50 हजार बताती है पुलिस…शिंदे गुट के विधायक ने खोली पोल
महाराष्ट्र में महायुति सरकार का सिर दर्द अब बढ़ता जा रहा है। पार्टी के बड़बोले विधायक महायुति की मुश्किलें बढ़ाते जा रहे है। इस बार एकनाथ शिंदे गुट के विधायक ने पुलिस प्रशासन की पोल खोल दी है।
- Written By: प्रिया जैस

एकनाथ शिंदे गुट (सौजन्य-एएनआई)
मुंबई: उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेताओं के बड़बोलेपन की वजह से महाराष्ट्र की महायुति सरकार बार-बार मुश्किलों में फंसती रहती है। शिंदे की पार्टी के एक विधायक संजय गायकवाड ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस 50 लाख रुपए का माल पकड़ती है तो 50 हजार का माल घोषित करती है।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक संजय गायकवाड ने पुलिस को भ्रष्ट और अक्षम बताते हुए कहा कि मेरे घर के सामने मेरी कार जला दी गई। लेकिन पुलिस मामले की जांच नहीं कर पाई। उन्होंने खासकर बुलढाणा की पुलिस को चोरों का सरदार बताते हुए सवाल किया कि चोरी का माल पुलिस वालों के घर में कैसे पहुंचता है? बेनामी पत्र के जरिए अपने बेटे को मिली जान की धमकी के संदर्भ में उन्होंने कहा की बेटे तक पहुंचने से पहले उन्हें संजय गायकवाड जैसे पहाड़ का सामना करना होगा।
हर कानून के साथ बढ़ता हफ्ता
संजय गायकवाड ने कहा कि हर नए कानून के साथ पुलिस का हफ्ता बढ़ जाता है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने कहा कि शराबबंदी, गुटखा बंदी लेकिन यदि पुलिस तय कर ले कि हम एक साल तक खुद गलत काम नहीं करेंगे तो सब कुछ सही हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
NGO में युवतियों को जबरन नमाज और रोजा रखने पर किया मजबूर, रियाज काजी गिरफ्तार
Mumbai Local Train अब पाताल में भी चलेगी! चर्चगेट-विरार और CSMT-कल्याण के बीच भूमिगत मार्ग बनाने की तैयारी
मुंबई में बड़ी साजिश नाकाम, होटल में चल रही थी हथियारों की डील, 5 आरोपी गिरफ्तार; बिश्नोई गैंग से है कनेक्शन?
‘सदन ने दोबारा आएगा महिला आरक्षण बिल’, शिवसेना नेता का बड़ा दावा, शाइना एनसी ने विपक्ष पर साधा निशाना
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
अन्य नेता भी खड़ी कर चुके हैं मुसीबत
महाराष्ट्र पुलिस को भ्रष्ट बता कर विधायक संजय गायकवाड ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के मातहत काम करनेवाले गृह मंत्रालय को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है। लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब शिंदे के किसी विधायक ने विवादित बयान दिया हो।
संजय गायकवाड से पहले शिंदे की शिवसेना विधान परिषद सदस्य नीलम गोर्हे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी पर मर्सीडीज के बदले पद बांटने का आरोप लगाया था। इसी तरह एकनाथ शिंदे की शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को हवाई जहाज से सुरक्षित वापस लाने पर तंज कटाक्ष करके उप मुख्यमंत्री शिंदे को मुश्किलों में डाला था।
Police seizes 50 lakh but claims it 50 thousand shiv sene targets maharashtra police
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
Apr 20, 2026 | 04:19 PMअकोला में रेत माफिया का आतंक, पुलिस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
Apr 20, 2026 | 04:11 PMBAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
Apr 20, 2026 | 04:08 PMJyeshtha Month: किस दिन शुरू हो रहा है ज्येष्ठ का महीना? जानिए क्या है इसका धार्मिक महत्व
Apr 20, 2026 | 04:04 PMबेंगलुरु बिटकॉइन स्कैम: डिप्टी सीएम डी. के. शिवकुमार के करीबी विधायक के ठिकानों पर ED की छापेमारी
Apr 20, 2026 | 04:01 PMNGO में युवतियों को जबरन नमाज और रोजा रखने पर किया मजबूर, रियाज काजी गिरफ्तार
Apr 20, 2026 | 03:58 PMईरान-अमेरिका में सुलह की कोशिश, पाक आर्मी चीफ मुनीर ने ट्रंप को किया फोन, होर्मुज ब्लॉकेड पर की ये बड़ी मांग
Apr 20, 2026 | 03:52 PMवीडियो गैलरी

सरकार की नीयत में खोट, अखिलेश यादव ने आरक्षण बिल को बताया BJP का चुनावी स्टंट, PM मोदी से पूछे कड़े सवाल
Apr 20, 2026 | 01:51 PM
क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM













