Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकतंत्र का गला घोट रही सरकार…वक्फ संशोधन एक्ट का विरोध कर रहे वारिस पठान को पुलिस ने किया डीटेन, बोले- 16 को होगा फैसला

वक्फ अधिनियम के पारित होने से देश भर में इस कानून के खिलाफ मुस्लिम समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान एआईएमआईएम नेता वारिस पठान को पुलिस ने डीटेन कर लिया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 11, 2025 | 04:59 PM

वारिस पठान को पुलिस ने किया डीटेन (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश में वक्फ संशोधन अधिनियम बन चुका है। हालांकि, अभी भी देश भर में मुस्लिम संगठनों द्वारा वक्फ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस पर एआईएमआईएम के नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उस वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान मुंबई में पुलिस ने AIMIM के नेता वारिस पठान को हिरासत में ले लिया गया है। वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल वारिस पठान और उनकी पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने डीटेन कर लिया है।

मुंबई में एआईएमआईएम नेता वारिस पठान हाथ पर काली पट्टी बांधकर वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करते नजर आए। इसके थोड़ी देर बाद ही वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

डीटेन करते वक्त बोले वारिस पठान

वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, “भाइकुला मस्जिद के ट्रस्टियों ने हमें मोदी सरकार द्वारा लाए गए काले वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बुलाया था। हमारा शांतिपूर्ण विरोध पूरे देश में जारी रहेगा क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में है और 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। हम चाहते हैं कि जिस तरह कृषि कानूनों को निरस्त किया गया था, उसी तरह इस कानून को भी वापस लिया जाए।”

सम्बंधित ख़बरें

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

छोटे अस्पतालों पर नियमों का बोझ अन्यायपूर्ण: IMA ने बावनकुले से की मुलाकात, MPCB नियमों पर उठाए सवाल

#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Protesting against the Waqf Amendment Act, AIMIM National Spokesperson Waris Pathan says, “Byculla Masjid trustees called us for a protest against the black Waqf law brought by the Modi government. Our peaceful protests will continue across the… pic.twitter.com/zFKoLGLum6 — ANI (@ANI) April 11, 2025

वारिस पठान ने वक्फ संशोधन अधिनियम को काला कानून बताते हुए कहा कि, ये काला कानून है। असंवैधानिक है। सरकार इससे लोकतंत्र का गला घोट रही है। वक्फ का काला कानून जो मोदी सरकार लाई है उसका विरोध पूरे देश में चलाया जाएगा। इसे फौरी तौर से कानून को वापस लिया जाना चाहिए।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर प्रदर्शन

दरअसल, जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों के वक्फ कानून के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। जुमे की नमाज के चलते यहां पुलिस ने भी कड़ा बंदोबस्त कर बैरेकेडिंग भी लगा रखी थी। पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल कर यातायात का ध्यान रख रही थी। इसी दौरान मुंबई के बायकुला में हिंदुस्तानी मस्जिद के बाहर AIMIM अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही थी। तभी वहां एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान पहुंचे और अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इसके थोड़ी देर बाद ही प्रदर्शन और नारेबाजी के चलते उन्हें डीटेन कर लिया गया।

Police detains aimim waris pathan and workers protesting against waqf amendment bill

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2025 | 04:59 PM

Topics:  

  • AIMIM
  • Maharashtra News
  • Waqf Act
  • Waris Pathan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.