महाराष्ट्र दिवस पर पीएम मोदी का सीएम फडणवीस को पत्र, लिखा वीरता और राष्ट्र निर्माण की भूमि है महाराष्ट्र
Maharashtra Day 2026: महाराष्ट्र दिवस 2026 के अवसर पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री फडणवीस को पत्र लिखकर राज्य के विकास और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की। जानें पत्र में पीएम ने क्या कहा?
- Written By: गोरक्ष पोफली
सीएम देवेंद्र फडणवीस व पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
PM Narendra Modi letter To Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक विशेष पत्र लिखकर राज्य की जनता को बधाई दी है। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र को वीरता, सद्गुण, भक्ति और ‘राष्ट्र निर्माण’ का संगम बताते हुए राज्य के आर्थिक और सांस्कृतिक योगदान की जमकर सराहना की। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि 2047 तक ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में महाराष्ट्र की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहने वाली है।
महापुरुषों की विरासत और ऐतिहासिक पड़ाव
पीएम मोदी ने अपने पत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य को सुशासन का शाश्वत मार्गदर्शक बताया। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, लोकमान्य तिलक, वीर सावरकर, महात्मा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे नायकों के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष को महाराष्ट्र के लिए बेहद खास बताते हुए उल्लेख किया कि राज्य वर्तमान में कई महान विभूतियों की वर्षगांठ मना रहा है, जिनमें पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, महात्मा फुले की 200वीं जयंती, संत गाडगेबाबा की 150वीं जयंती, महाड के ऐतिहासिक चवदार तालाब सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष व बालासाहेब ठाकरे की जन्मशती और आरएसएस (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष शामिल हैं।
तीन ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जताई व्यक्तिगत खुशी
प्रधानमंत्री ने तीन प्रमुख विषयों को अपनी व्यक्तिगत खुशी का कारण बताया:
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र दिवस: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी, नौकरियों का मेगा प्लान; राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने बताया विजन 2047
Missing Link Photos: खतरनाक घाट से मुक्ति! मिसिंग लिंक ने बदली मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की सूरत; देखें तस्वीरें
EXPLAINER: भारत की पहली डिजिटल जनगणना, अब खुद दर्ज करें अपनी जानकारी, जानें सेल्फ एन्यूमरेशन की पूरी प्रक्रिया
‘नामुमकिन को मुमकिन करती है महायुति सरकार’, मिसिंग लिंक के लोकार्पण के बाद एकनाश शिंदे का बड़ा बयान
- मराठा किले: यूनेस्को (UNESCO) की विश्व धरोहर सूची में 12 मराठा किलों को शामिल करना।
- मराठी भाषा: मराठी को अभिजात भाषा (Classical Language) का दर्जा देना, जो लंबे समय से लंबित मांग थी।
- ग्लोबल ट्रिब्यूट: पेरिस में यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण।
इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्थिक महाशक्ति के रूप में महाराष्ट्र
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र को निवेश का सबसे पसंदीदा गंतव्य बताया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा तैयार किए गए तीन चरणों वाले विजन (2029, 2035 और 2047) की सराहना की। केंद्र की ओर से दिए जा रहे सहयोग का विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2025-26 के लिए महाराष्ट्र को रेलवे परियोजनाओं हेतु 24,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व्यक्त किया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए फडणवीस ने लिखा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आपकी शुभकामनाएं प्राप्त होना, हमारे आनंद को और अधिक बढ़ाने वाला है। महाराष्ट्र की महान परंपरा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान, राज्य की आर्थिक प्रगति और देश के विकास में महाराष्ट्र की भूमिका से लेकर गढ़चिरौली में हो रहे सकारात्मक बदलावों तक का आपने इस पत्र में अत्यंत सारगर्भित उल्लेख किया है। आपके शब्द, आपका मार्गदर्शन और सबसे महत्वपूर्ण, महाराष्ट्र के प्रति आपका निरंतर मजबूत समर्थन हमारे लिए अत्यंत मूल्यवान है।’
बहुत-बहुत धन्यवाद मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी महाराष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर आपकी शुभकामनाएं प्राप्त होना, हमारे आनंद को और अधिक बढ़ाने वाला है। महाराष्ट्र की महान परंपरा, सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान, राज्य… pic.twitter.com/TrZRmCI6CQ — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 1, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र में प्रमुख परियोजनाओं का भी जिक्र किया
- नवी मुंबई एयरपोर्ट: जो मुंबई और आसपास के क्षेत्र की तस्वीर बदल देगा।
- वधावन पोर्ट: भारत की समुद्री व्यापारिक महत्वाकांक्षाओं का नया द्वार।
- शक्तिपीठ महामार्ग: विकास और संस्कृति का अनूठा मेल।
- छत्रपति संभाजीनगर (बिडकिन): भविष्य का औद्योगिक और नवाचार केंद्र।
यह भी पढ़ें: EXPLAINER: भारत की पहली डिजिटल जनगणना, अब खुद दर्ज करें अपनी जानकारी, जानें सेल्फ एन्यूमरेशन की पूरी प्रक्रिया
गढ़चिरौली का कायाकल्प और कृषि पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से गढ़चिरौली, अमरावती, धुले और नंदुरबार जैसे क्षेत्रों में हो रहे विकास पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा कि कभी माओवाद से प्रभावित रहा गढ़चिरौली आज हजारों करोड़ का निवेश आकर्षित कर रहा है। साथ ही, उन्होंने सूखाग्रस्त क्षेत्रों, विशेषकर मराठवाड़ा में पानी पहुंचाने के फडणवीस सरकार के प्रयासों की सराहना की और महाराष्ट्र के सहकारी नेटवर्क (Cooperative Network) को देश के लिए एक उदाहरण बताया।
