Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोरेगांव प्रेमनगर में गंदगी और कचरे का अंबार, स्थानीय लोग सफाई मिशन की नाकामी से परेशान

Mumbai News: प्रेमनगर में कचरे के ढेर और गंदगी के कारण लोग बदबू और मच्छरों से परेशान हैं। सफाई मिशन पूरी तरह फेल हो चुका है और नागरिकों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Oct 04, 2025 | 10:33 AM

गोरेगांव प्रेमनगर में कचरे का अंबार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Garbage in Goregaon: गोरेगांव (पश्चिम) के प्रेमनगर इलाके में सफाई का हाल बेहद खराब है। स्वच्छ मुंबई अभियान के तहत मनपा ने लाखों रुपए खर्च कर झोपड़पट्टियों में सफाईकर्मी तैनात किए हैं, लेकिन परिणाम नाकाफी हैं। विश्वकर्मा रोड और आसपास की गलियों में थोड़ी दूरी पर कचरे के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण लोग बदबू और मच्छरों से परेशान हैं, वहीं कुछ जगहों पर गंदे पानी का भराव भी आम नागरिकों की आवागमन में बाधा डाल रहा है।

प्रेमनगर में करीब 15 हजार झोपड़पट्टियां हैं, जिनमें लगभग 28 हजार लोग रहते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कचरा पेटी तो रखी गई है, लेकिन उसका नियमित निपटान नहीं हो रहा। इसके कारण कचरा चारों ओर फैला रहता है। लोग मजबूरन कचरे और गंदगी के बीच से होकर गुजरते हैं।

स्थानीय निवासी अखिलेश यादव ने कहा कि गंदगी का अंबार आम जनजीवन के लिए नासूर बन गया है। संतलाल विश्वकर्मा ने बताया कि कचरा पेटी अब गंदगी का अड्डा बन चुकी है और आसपास की स्थिति गंभीर है। पांदूराम जायसवाल ने कहा कि बीएमसी अधिकारियों तक शिकायत पहुंचती ही नहीं है, जबकि जनप्रतिनिधियों का ध्यान भी इस ओर नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

सुभाष लोंढे, दीपाली बारस्कर, वर्षा सानप निर्विरोध, पानी और घर के किराए में बढ़ोतरी पर फिर से विचार

धुले के 4 सरकारी अस्पतालों का होगा कायाकल्प, 15.72 करोड़ से बनेंगे ‘स्मार्ट’, मिलेंगी प्राइवेट जैसी सुविधाएं

सांस लेना हुआ दूभर, पुणे के खराडी निवासियों ने मलबे के ढेर से निकलते जहरीले धुंए को लेकर जताई चिंता

सोलापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर निकाली शवयात्रा

इसे भी पढ़ें- BMC स्कूल होंगे ‘हाईटेक’, अब बच्चे भी कहेंगे- पढ़ने में आएगा मजा, मॉडर्न सुविधाओं के साथ स्किल सेंटर

स्थानीय लोगों ने बताया कि वे स्वयं अपने खर्च पर मजदूर बुलवाकर घर के आसपास की सफाई करवा रहे हैं। बीएमसी द्वारा कुछ महीने पहले चलाया गया विशेष अभियान भी लंबे समय तक प्रभावी साबित नहीं हुआ। लगातार गंदगी फैलने के कारण नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है।

गंदगी और कचरे की समस्या न केवल स्थानीय लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि पूरे मुंबई शहर की स्वच्छता और छवि पर भी असर डाल रही है। स्वच्छ मुंबई अभियान के लाखों खर्च के बावजूद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए बीएमसी को नियमित और प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। स्वच्छता कर्मियों की लगातार निगरानी, कचरा पेटियों का समय पर निपटान और स्थानीय सहयोग के बिना यह मिशन सफल नहीं हो सकता।

Piles of garbage and filth in goregaon premnagar locals upset with the failure of the cleanliness mission

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 04, 2025 | 10:33 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.