- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Big News Before Bmc Elections Entry Of Four New Assistant Commissioners In Mumbai Municipal Corporation
BMC चुनाव से पहले बड़ा धमाका, मुंबई मनपा में चार नए सहायक आयुक्तों की एंट्री
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: बीएमसी चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। चार नए सहायक आयुक्तों की नियुक्ति और कई तबादले किए गए। लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर ये कदम उठाया गया है।

BMC (pic credit; social media)
BMC Elections: BMC चुनाव से पहले मुंबई मनपा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मनपा आयुक्त भूषण गगराणी के आदेशानुसार चार नए सहायक आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की सिफारिश पर इन अधिकारियों की पदस्थापना 3 अक्टूबर 2025 को घोषित की गई। माना जा रहा है कि चुनावी माहौल को देखते हुए यह कदम बेहद अहम है।
नए नियुक्त सहायक आयुक्तों में संतोष गोरख सालुंके को सी विभाग, वृषाली पांडुरंग इंगुले को एफ दक्षिण विभाग, योगेश रंजीतराव देसाई को बी विभाग और आरती भगवान गोलेकर को आर दक्षिण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चारों अधिकारियों को अहम विभागों की कमान मिलने से मनपा के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।
सिर्फ नियुक्तियां ही नहीं, बल्कि तबादलों का सिलसिला भी साथ-साथ चला। नितीन शुक्ला को बी विभाग से के पूर्व विभाग में भेजा गया है। वहीं संजय इंगले (सी विभाग) और मनीष सालवे (आर दक्षिण विभाग) को नगर अभियंता विभाग में प्रत्यावर्तित किया गया है। इसके अलावा महेश पाटील (एफ दक्षिण विभाग) को एस विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि अलका ससाणे (एस विभाग) को बाजार विभाग में भेजा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
Chhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
Political Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
इसे भी पढ़ें- दशहरे पर होगा “शिवसेना vs शिवसेना” पावर शो, BMC चुनाव से पहले ठाकरे-शिंदे आमने-सामने
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग ने इस बार कुल 14 उम्मीदवारों की सिफारिश की थी। इनमें से 6 की पदस्थापना पहले ही हो चुकी थी। अब चार और अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। शेष चार उम्मीदवारों में से एक कार्यमुक्त नहीं हुए हैं, एक प्रसूति अवकाश पर हैं और दो अभी प्रशिक्षणरत हैं। जैसे ही प्रशिक्षण पूरा होगा, उन्हें भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
बीएमसी चुनाव से ठीक पहले हुए इस फेरबदल को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। मुंबई में मनपा की सत्ता को लेकर पहले से ही सियासी हलचल तेज है। ऐसे में नए अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले का सीधा असर प्रशासनिक कामकाज और चुनावी रणनीति पर दिख सकता है।
मनपा के जानकारों का कहना है कि इस बदलाव से कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी और चुनावी तैयारियों में भी तेजी आएगी। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को किस तरह निभाते हैं।
Big news before bmc elections entry of four new assistant commissioners in mumbai municipal corporation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM













