Godrej Group में बड़ा बदलाव! नादिर गोदरेज ने छोड़ी कुर्सी, अब पिरोजशा गोदरेज संभालेंगे ग्रुप की कमान
Pirojsha Godrej: पिरोजशा गोदरेज अगस्त 2026 से गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के नए चेयरपर्सन होंगे। नादिर गोदरेज की सेवानिवृत्ति और समूह में बड़े बदलावों की पूरी जानकारी।
- Written By: प्रिया जैस
पिरोजशा गोदरेज और नादिर गोदरेज (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Godrej Industries Group: गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की। इसके तहत पिरोजशा गोदरेज इस वर्ष अगस्त में नादिर गोदरेज से समूह के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करेंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि नादिर गोदरेज नियोजित पीढ़ीगत उत्तराधिकार के तहत मानद अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। समूह में नेतृत्व स्तर पर अन्य बदलाव भी किये गये हैं।
पिरोजशा ने कहा कि यह क्षण जिम्मेदारी और सौभाग्य दोनों का है। हमें पीढ़ियों से चली आ रही एक उल्लेखनीय विरासत मिली है और अब हमारा कार्य उन मूल्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए महत्वाकांक्षा के साथ इसे आगे बढ़ाना है जो हमें परिभाषित करते हैं। बयान में कहा गया है कि नादिर अगस्त, 2026 में 75 वर्ष के होने के बाद सेवानिवृत्त होंगे।
पिरोजशा गोदरेज को चेयरपर्सन पद के लिए चयन
वह उस समय गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज के निदेशक मंडल से हट जाएंगे। वह सोमवार से एस्टेक लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन और गैर-कार्यकारी निदेशक पद से हट गये हैं। समूह में कई दशक तक सेवा दे चुके नादिर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि अगली पीढ़ी के नेतृत्त्व में समूह अपने मूल्यों पर अडिग रहते हुए लगातार प्रगति करता रहेगा, नादिर के बड़े भाई आदि और परमेश्वर गोदरेज के पुत्र पिरोजशा गोदरेज को चेयरपर्सन पद के लिए नामित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल-डीजल और ATF पर मोदी सरकार ने बढ़ाया टैक्स, जानिए अब आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
Maharashtra MPSC Exam 2026: छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार, ऑफलाइन आयोजित होंगी एमपीएससी परीक्षाएं
मुंबई-पुणे रेल यात्रियों को राहत: 9 दिन बाद दूसरी लाइन शुरू, आज से पटरी पर डेक्कन क्वीन
जिसे राम की फिक्र नहीं उसे आंदोलन से क्या फर्क पड़ेगा, सोनम वांगचुक के समर्थन में सरकार पर भड़के राज ठाकरे
वह 14 अगस्त से गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप (जीआईजी) और गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन का पदभार ग्रहण करेंगे। बयान में कहा गया है कि वह गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज कैपिटल और गोदरेज वेंचर्स के चेयरपर्सन बने रहेंगे। इसके अलावा बयान में कहा गया है कि नादिर के पुत्र बुर्जिस गोदरेज, गोदरेज एग्रोवेट के चेयरपर्सन के रूप में कार्यभार संभालेंगे और 14 अगस्त से गोदरेज इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें – पहले शिवसेना, फिर NCP और अब JDU की बारी? BJP का सियासी खेल, बिहार में ऐसे बदला पूरा ‘गेम’!
बुर्जिस ने एस्टेक लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है और वह इसके निदेशक मंडल में गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे। बुर्जिस ने कहा कि हमारा ध्यान एक मजबूत गोदरेज एग्रोवेट के निर्माण पर होगा, जो सतत विकास को गति प्रदान करते हुए हमारे सभी व्यवसायों में क्रियान्वयन को और बेहतर बनाएगा।
Godrej: 300 करोड़ की सेल
जब 2016 में नोटबंदी की घोषणा हुई थी, तब गोदरेज प्रॉपर्टीज ने एक ही दिन में 300 करोड़ रुपये से अधिक के फ्लैट बेचे थे, जो उस समय एक बड़ी उपलब्धि थी।
Godrej: भविष्य की योजनाएं
पिरोजशा गोदरेज ने रियल एस्टेट क्षेत्र में अपनी समझ और नेतृत्व से गोदरेज प्रॉपर्टीज को भारत के प्रमुख डेवलपर्स में से एक बनाया है।
