Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंचतत्व में विलीन हुए पंकज उधास, फिल्म इंडस्ट्री समेत प्रशंसकों ने दी अंतिम विदाई

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Feb 27, 2024 | 08:20 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: मशहूर गायक पंकज उधास का मंगलवार को पूरे रीति-रिवाज का पालन करते हुए वर्ली स्थित हिंदी शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने से पहले मुंबई स्थित उनके आवास पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहां मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उनके अंतिम दर्शन किये और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान म्यूजिक कंपोजर-सिंगर शंकर महादेवन, तबला वादक जाकिर हुसैन, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और गीतकार तौफीक कुरैशी समेत अन्य हस्तियां उनके आवास पर पहुंची। दिवंगत गायक के शवयान को सैफ फूलों से सजाया गया था और वहीं एक स्पेशल बैंड के साथ उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से करीब 3 बजे प्रस्थान की। शाम 5 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी बेटी रेवा अपने आंसू रोक न पाई और बेहद ग़मगीन नजर आई। 

कैंसर के चलते निधन
गायक अनूप जलोटा ने मीडिया को खुलासा करते हुए बताया कि 72 वर्षीय पंकज पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा, ‘जिस शख्स ने इतने सारे कैंसर मरीजों की मदद की, उनकी खुद कैंसर से मौत हो गई। यही जीवन है। उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर था। ये बात मुझे पिछले 5 से 6 महीने से पता थी और पिछले 2-3 महीने में उन्होंने मुझसे बात करना बंद कर दिया था, तो मुझे एहसास हुआ कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। 

मुझे बहुत दुख है कि इस बीमारी ने उनकी जान ले ली.’ ज्ञात हो कि बॉलीवुड में, पंकज ने संजय दत्त की फिल्म ‘नाम’ के लिए प्रतिष्ठित गजल ‘चिट्ठी आई है’ गाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। उनके निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। 

सम्बंधित ख़बरें

समरजीत घाटगे की ‘घर वापसी’: कोल्हापुर में खिलेगा कमल; शशिकांत शिंदे बोले- ‘यह हसन मुश्रीफ के लिए खतरे की घंटी’

‘पाकिस्तान की दलाली बंद करें’, संजय राउत के विदेश मंत्री का इस्तीफा मांगने पर BJP का पलटवार

मुंबई की सुरक्षा होगी और भी चाक-चौबंद, 4 नए पुलिस स्टेशन और 2 नए DCP जोन को मिली मंजूरी, बढ़ेगा पुलिस बल

महाराष्ट्र में फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव; महीने की शुरुआत से अब तक 36 से अधिक अधिकारियों का फेरबदल

Pankaj udhas funeral update indian gazal singer last rites today

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2024 | 08:20 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.