पालघर में दिल दहला देने वाली वारदात, गुस्साई मां ने बेटे की जान ली, वजह बनी सिर्फ चिकन की फरमाइश
Mumbai News: पालघर में 7 साल के बच्चे की मां ने खाने में चिकन मांगने पर बेलन से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी महिला गिरफ्तार हुई। इस दिल दहला देने वाली वारदात से इलाका सदमे में है।
- Written By: सोनाली चावरे
पालघर में बेटे की हत्या (pic credit; social media)
Mother kills son in Palghar: पालघर जिले से ऐसी दर्दनाक और खौफनाक घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर दिया है। यहां एक मां ने मामूली सी बात पर अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। बेटे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने खाने में चिकन की मांग कर दी थी।
यह वारदात धनसार गांव के घोहिला कॉम्प्लेक्स में हुई। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय लक्ष्मी उर्फ पल्लवी गणेश धुमड़े अपने 7 साल के बेटे चिन्मय गणेश धुमड़े और 10 वर्षीय बेटी लव्या के साथ रहती थी। पड़ोसियों के अनुसार वह अक्सर बच्चों के साथ मारपीट करती थी। रविवार रात बेटे चिन्मय ने खाने में चिकन मांगा तो मां गुस्से से बेकाबू हो गई। उसने बेलन और अन्य चीजों से चिन्मय के सिर पर लगातार वार किए। बच्चे की हालत इतनी बिगड़ गई कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा और फिर कभी नहीं उठा।
सम्बंधित ख़बरें
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब
किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग
यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित
हैरानी की बात यह रही कि मां ने बच्चे को अस्पताल तक ले जाने की कोशिश नहीं की। चिन्मय घर पर ही तड़पता रहा और देर रात उसकी मौत हो गई। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम की दर्दनाक मौत से हर कोई सदमे में है।
पुलिस ने आरोपी मां लक्ष्मी धुमड़े को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पालघर पुलिस निरीक्षक अनंत पराड़ और उनकी टीम ने महिला के खिलाफ हत्या और बाल सुरक्षा अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मां पहले भी बच्चों पर हाथ उठाती थी लेकिन किसी ने अंदेशा नहीं किया था कि वह इस हद तक जा सकती है। इस घटना ने न केवल पालघर बल्कि पूरे राज्य को हिला दिया है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चेतावनी हैं कि गुस्से और तनाव का शिकार बच्चे न बनें।
