Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्रपति संभाजीनगर के VIP गेस्ट हाउस में चोरी, जिला परिषद CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी-गहना गायब

Sambhajinagar VIP Gest House Robbery: छत्रपति संभाजीनगर के सुभेदारी वीआईपी विश्रामगृह में ZP CEO के अतिथियों के कमरे से नकदी और सोने की अंगूठी चोरी हो गई। पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 13, 2026 | 10:55 PM

छत्रपति संभाजीनगर की VIP गेस्ट हाउस में चोरी (फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Chhatrapati Sambhajinagar VIP Gest House Robbery: सरकारी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए सुरक्षित माने जाने वाले सुभेदारी गेस्ट हाउस में चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जिला परिषद के सीईओ पीएम मिन्नू के अतिथियों के लिए आरक्षित कक्ष से नकदी और सोने की अंगूठी चोरी होने के मामले में बेगमपुरा पुलिस ने गेस्ट हाउस के संविदा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

क्या है मामला?

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद जुबैदुल्लाह, मोहम्मद अहमदुल्ला ने बेगमपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके रिश्तेदार शफीक उल्ला खान अपने परिवार के 15 सदस्यों के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर आए थे।

सम्बंधित ख़बरें

किरीट सोमैया का बड़ा दावा: BMC के 87 हजार फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर बने वोटर ID, जांच की मांग

यात्री ध्यान दें! केलवे रोड पर नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक, कवच प्रणाली के चलते 14-15 जुलाई को ट्रेनें प्रभावित

छत्रपति संभाजीनगर: वायरल वीडियो से घिरी ट्रैफिक पुलिस, रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी को ड्युटी से हटाया गया

देवगिरी किले में तेंदुए का शावक पिंजरे में कैद, दहाड़ती रही मादा तेंदुआ; पर्यटकों की सुरक्षा बढ़ी

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अतिथि होने के कारण उनके लिए सुभेदारी गेस्ट हाउस का ‘न्यू देवगिरी सुट’ आरक्षित किया गया था। 11 जुलाई की रात परिवार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गया और कमरे पर ताला लगा दिया। देर रात लौटने पर बैग खुली हुई मिली। जांच करने पर 14 हजार 250 रुपये नकद और लगभग ढाई ग्राम वजन की सोने की अंगूठी गायब थी।

यह भी पढ़ेः- छत्रपति संभाजीनगर: वायरल वीडियो से घिरी ट्रैफिक पुलिस, रिश्वत लेने के आरोप में कर्मचारी को ड्युटी से हटाया गया

पुलिस की जांच क्या आया सामने?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। कमरे का ताला और दरवाजा पूरी तरह सुरक्षित मिलने तथा जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं होने से संदेह गेस्ट हाउस के कर्मचारियों पर गया। पूछताछ के दौरान संविदा प्रबंधक कपिल देशमुख से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने कथित रूप से चोरी की बात स्वीकार कर ली। इसके आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह कार्रवाई पीआई प्रवीणा यादव, पीएसआई केदार, गायकवाड़ तथा पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। मामले की आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद वीआईपी श्रेणी के सरकारी गेस्ट हाउसों की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और अतिथियों के सामान की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर प्रश्न उठने लगे हैं।

– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट

Chhatrapati sambhajinagar vip gest house robbery manager arrested gold cash

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 10:55 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Chhatrapati Sambhajinagar Crime
  • Chhatrapati Sambhajinagar Police
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.