समंदर की लहरों के बीच उत्सव की रौशनी...2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव के नाम, देखें फोटोज

देश में साल 2024 को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। युवाओं में नए साल को लेकर खास उत्साह देखा जाता है। इस साल की आखिरी शाम मुंबई के मरीन ड्राइव का नजारा भी खास रहा।
समंदर की लहरों के बीच उत्सव की रौशनी...2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव के नाम, देखें फोटोज
साल 2024 की आखिरी शाम मुंबई के मरीन ड्राइव पर दिखा युवाओं का जोश (फोटो: नवभारत)
Updated on
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पहुंचे मुंबईकर
देश में साल 2024 को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। मुंबईकर भी नए साल का जश्न मनाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। युवा युवा पीढ़ी में इसका खास क्रेज रहता है। (फोटो: नवभारत)
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पहुंचे मुंबईकर
नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए और साल 2024 को अलविदा कहने के लिए मुंबईकर मरीन ड्राइव पहुंचे। इस साल की आखिरी शाम यहां लोगों की काफी भीड़ देखी गई।
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पहुंचे मुंबईकर
साल 2024 का आज आखिरी दिन है। ऐसे में मरीन ड्राइव से सूर्यास्त के विहंगम दृश्य को निहारने के लिए लोगों पहुंचे। समंदर का पानी और ढलते सूरज की सुहावनी रोशनी ने मरीन ड्राइव पर चार चांद लगा दिए। (फोटो: नवभारत)
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पहुंचे विदेशी पर्यटक
नए साल का जश्न मनाने के लिए भारत पहुंचे विदेश पर्यटकों ने भी मुंबई के मरीन ड्राइव पर अपनी शाम बताई। जहां उन्होंने फोटो और सेल्फी लेकर अपनी यादों को कैमरे में कैद किया।
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पुलिस का पहरा
नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हुए और साल 2024 को अलविदा कहने के लिए मुंबईकर मरीन ड्राइव पहुंचे। इस मौके पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी।
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पहुंचे मुंबईकर
समुद्र तट पर समय बिताने के शौकीन कई लोग मुंबई में मरीन ड्राइव पर आते है। इसमें प्रेमी जोड़े भी शामिल है।
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर रहा पुलिस का पहरा
साल के आखिरी दिन मुंबई पुलिस ने लगाकर मरीन ड्राइव पहुंचे लोगों को सुरक्षा प्रदान की। (फोटो: नवभारत)
2024 की आखिरी शाम मरीन ड्राइव पर पहुंचे मुंबईकर
मरीन ड्राइव मुंबई में 1920 में निर्मित हुआ था। यह अरब सागर के किनारे-किनारे, नरीमन प्वाइंट पर सोसाइटी लाइब्रेरी और मुंबई राज्य सेंट्रल लाइब्रेरी से लेकर चौपाटी से होते हुए मालाबार हिल तक के क्षेत्र में है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com