Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पत्रकार को धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में भोपाल से एक व्यक्ति गिरफ्तार

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Feb 11, 2022 | 06:43 AM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

मुंबई: मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को भोपाल से 24 वर्षीय एक व्यक्ति को पत्रकार राणा अय्यूब (Rana Ayyub) के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कथित रूप से अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और उसे धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।     

अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसकी पहचान सिद्धार्थ श्रीवास्तव के रूप में की गयी है, जिसने इंस्टाग्राम पर अयूब को धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी कॉलेज ड्रॉपआउट है और एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन का काम करता है। 

अधिकारी ने बताया कि श्रीवास्तव को यहां की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया । हालांकि, उसकी आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार है।  पिछले महीने, अय्यूब ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘मुंबई पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिन्होंने मेरे खिलाफ फर्जी खबरें, ट्वीट से छेड़छाड़ और मौत एवं बलात्कार की धमकी दी थी।”

सम्बंधित ख़बरें

MP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष

EXCLUSIVE: मां बगलामुखी मंदिर में अवैध वसूली और चढ़ावे पर विवाद, मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कही बड़ी बात

MP कैबिनेट के बड़े फैसले: सरदार सरोवर समझौते से लेकर स्कूटी योजना और नए डेटा सेंटर तक कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल में युवती पर अश्लील टिप्पणी करने वाला मनचला गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने निकाला जुलूस

आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न), 506 (2) (मौत की धमकी), 509 (शीलभंग और अपमान करने के लिए शब्द या कार्य या इशारे से जानबूझकर अपमान), 500 (मानहानि) के तहत तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66C (कंप्यूटर संसाधन का उपयोग कर प्रतिरूपण) और 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री प्रसारित करना) के तहत मामला दर्ज किया है । (एजेंसी)

One person arrested from bhopal for threatening journalist and using abusive language

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 11, 2022 | 06:43 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • One person arrested

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.