टाटा मैराथन में दौड़े J&K सीएम उमर अब्दुल्ला, BMC नतीजों पर दिया बड़ा बयान, याद आए मुंबई में बिताए तीन साल
Omar Abdullah on BMC Election Results: टाटा मुंबई मैराथन में दौड़े उमर अब्दुल्ला। बीएमसी चुनाव में भाजपा की जीत पर बोले- "अब मुंबई की प्रगति सुनिश्चित करना भाजपा की जिम्मेदारी है।"
- Written By: प्रिया जैस
जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला (सौजन्य-एक्स)
J&K CM Omar Abdullah in Mumbai: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि हाल में हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद मुंबई की प्रगति अब भाजपा की जिम्मेदारी बन गई है। अब्दुल्ला ने कहा, “लंबे अंतराल के बाद चुनाव हुए। हर चुनाव में कोई जीतता है और कोई हारता है। भाजपा ने अधिकतम सीट हासिल की हैं। मुंबई की प्रगति सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी बनती है।”
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ‘टाटा मुंबई मैराथन’ में भाग लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने हजारों धावकों के साथ इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन के माध्यम से फिटनेस, स्थिरता और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा, “बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने के बाद, भाजपा पर अब मुंबईवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है।”
तीन साल मुंबई में रहे उमर अब्दुल्ला
उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता ने भाजपा को मुंबई की प्रगति सुनिश्चित करने का मौका दिया है। अब्दुल्ला ने अपने कॉलेज की पढ़ाई के दौरान मुंबई में बिताये गए तीन वर्षों को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं कॉलेज के दिनों में तीन साल मुंबई में था, तब सपने में भी किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन इस शहर में तटीय सड़क जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं होंगी।”
सम्बंधित ख़बरें
गौ माता की सेवा या सिर्फ दिखावा? लग्जरी हैंडबैग पर मुंबई में ट्रोल हुईं पॉप स्टार रिहाना
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
Bhandara News: मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान, निष्पक्ष जांच की मांग
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
#WATCH | Maharashtra | People in large numbers participated in the Tata Mumbai Marathon 2026. J&K CM Omar Abdullah also participated in the marathon. pic.twitter.com/6LPJQTS16N — ANI (@ANI) January 17, 2026
यह भी पढ़ें – शिंदे भी नहीं चाहते BJP का मेयर…संजय राउत का सनसनीखेज खुलासा, बोले- ताज होटल में 29 पार्षदों को बनाया बंधक
बीएमसी चुनाव के नतीजे
शुक्रवार को भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गठबंधन ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के 227 सदस्यीय सदन में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन ने क्रमशः 89 और 29 सीट जीतीं। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) ने 65 सीट जीतीं, जबकि शिवसेना (उबाठा) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने छह सीट जीतीं।
वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन करने वाली कांग्रेस को 24 सीट मिलीं, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) ने आठ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने तीन, समाजवादी पार्टी ने दो और राकांपा (शरद चंद्र पवार) को सिर्फ एक सीट मिली।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
