- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Om Phat Swaha Slogans Of Oppositions Steps Of Legislature
‘ओम फट् स्वाहा…’! विधानमंडल की सीढ़ियों पर सरकार के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी
विपक्ष ने सत्ताधारी नेताओं की आलोचना की और नारेबाजी करते हुए कई नेताओं का मजाक भी उड़ाया गया। सुबह विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से वॉकआउट कर दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

विधानमंडल की सीढ़ियों पर विपक्ष ने नारेबाजी कर उड़ाया मजाक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: विधानमंडल के मानसून सत्र के सातवें दिन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सम्मान समारोह के लिए महाराष्ट्र विधान भवन पहुंच रहे थे। तभी विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद रिक्त रखने वाली महायुती सरकार के खिलाफ महा विकास अघाड़ी के नेता विधानमंडल की सीढ़ियों पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विधानसभा में विपक्ष के नेता का पद रिक्त रखना विधानमंडल की रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुरूप नहीं है, इसलिए विपक्ष ने विधानमंडल की कार्यवाही का बहिष्कार किया और विरोध किया। इस प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने सत्ताधारी नेताओं की आलोचना की और नारेबाजी करते हुए कई नेताओं का मजाक भी उड़ाया गया।
सदन से वॉकआउट
सुबह विपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार किया और सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके बाद विपक्ष विधानसभा की सीढ़ियों पर बैठ गया और नारे लगाते हुए कहा, “चीफ जस्टिस न्याय दो, चीफ जस्टिस न्याय दो…” विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों पर सत्ताधारी नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
चंद्रपुर में 2918 जल संरक्षण कार्य पूर्ण, जिलाधिकारी ने लापरवाह ठेकेदारों के टेंडर रद्द करने की दी चेतावनी
महाराष्ट्र 2030 तक बनेगा 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी, CM फडणवीस ने CII Summit 2026 में पेश किया मास्टरप्लान
महाराष्ट्र में लू का कहर, संभाजीनगर में सबसे मरीज, 236 केस और 6 मौतों से बढ़ी चिंता; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
महाराष्ट्र विधानसभा के सीढ़ियों पर बैठ कर विपक्ष का प्रदर्शन
विपक्ष चीफ जास्टिस के आने के पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर मांग कर रहे थे pic.twitter.com/4APHE2khTp — Abhishek Pandey – अभिषेक पाण्डेय (@abhishekpandey2) July 8, 2025
मंत्री नितेश राणे पर आक्रामक
महायुति मंत्री नितेश राणे जब विधान भवन की सीढ़ियों पर चल रहे थे, तो विपक्ष ने ‘मुर्गी चोरों का क्या करें, नीचे सिर और ऊपर पैर ‘ जैसे नारे लगाए। वहीं आदित्य ठाकरे ने नितेश राणे के लिए चायनीज बिल्ली एसा जिक्र तक कर डाला। नितेश राणे ने इस वक्त हात हिलाते हुए ध्यान न देते हुए पल्ला झाड़ा और सिधे चल दिए।
ये भी पढ़े: नागपुर में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित
‘मर्सिडीज’ ,’मर्सिडीज’ ,’मर्सिडीज’
उसी समय विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोरे जब विधान भवन की सीढ़ियों पर चल रही थीं, तो विधायक आदित्य ठाकरे ने ‘मर्सिडीज’, ‘मर्सिडीज’, ‘मर्सिडीज’ ऐसी घोषणा की। इससे नीलम गोरे के चेहरे पर गुस्सा झलक रहा था, वह थोड़ी देर के लिए रुकीं और पीछे मुड़कर सभी को गुस्से से देखा।
‘ओम फट स्वाहा…’
उसके तुरंत बाद जैसे ही भरत गोगावले विधान भवन में दाखिल हुए, विपक्ष ने ‘ओम फट स्वाहा…’ के नारे लगाए। फिर आदित्य ठाकरे ने को तौलिया पहनने कि एक्टिंग कर उनका मजाक उड़ाया। बता दें कि कुछ दिन पहले भरतशेठ गोगावले पर अघोरी पूजा करने का आरोप लगा था जिसके कुछ वीडियो वायरल भी हुए थे।
ओम फट स्वाहा..!#विधानभवन pic.twitter.com/p7nhM4Lmcs — Pavan Jadhav (@PavanJadhav05) July 8, 2025
’50 खोके.. एकदम ओके…’
इस बीच, जब मंत्री संजय शिरसाठ विधान भवन की सीढ़ियों पर पहुँचे, तो शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने ’50 खोके.. एकदम ओके…’ नारे लगाए, जब पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तो “स्कूल यूनिफॉर्म कहाँ गई… गुजरात गई” जैसे नारे लगाए गए। इस प्रकार प्रदर्शन के दौरान विपक्ष ने सत्तापक्ष के नेताओं का जमकर मजाक उड़ाया जिससे कई नेता आगबबूला भी हो गए।
Om phat swaha slogans of oppositions steps of legislature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नई जल योजना पर बड़ा अपडेट, संभाजीनगर को 12 जून से रोज 200 MLD पानी, जलापूर्ति की तैयारी तेज
May 12, 2026 | 02:29 PMमहाराष्ट्र पुलिस को फडणवीस का बड़ा तोहफा, 5,459 पुलिसकर्मियों के घर का सपना होगा पूरा, 1768 करोड़ का फंड मंजूर
May 12, 2026 | 02:27 PMWork From Home: वर्क फ्रॉम होम कर रहें हैं, तो इन तरीकों से करें वर्कस्टेशन सेटअप, प्रोडक्टिविटी होगी दोगुनी
May 12, 2026 | 02:27 PM8 लाख में Tata Kuno EV की एंट्री तय, मिलेगा लंबा रेंज पैकेज, Creta और Nexon को दे सकती है टक्कर
May 12, 2026 | 02:26 PMApara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा
May 12, 2026 | 02:22 PMDr. Mohan Yadav Assam Visit: हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ;CM मोहन हुए शामिल
May 12, 2026 | 02:22 PMवर्धा के थानों में कबाड़ हो रहे जब्त वाहन, नीलामी में देरी से शासन को राजस्व का नुकसान, परिसर बने कबाड़खाना
May 12, 2026 | 02:21 PMवीडियो गैलरी

2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM
‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM













