Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अब कूल-कूल होगा मुंबईकरों का सफर, 2,856 एसी ‘वंदे मेट्रो’ कोच से सुरक्षित होगी यात्रा

Mumbai News: मुंबई लोकल में अब बदलाव होने जी रहा है। MRVC ने 2,856 एसी ‘वंदे मेट्रो’ कोच के लिए टेंडर जारी किया है। 2027 तक इसकी पहली झलक मिलेगी। 

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Sep 08, 2025 | 07:06 AM

वंदे मेट्रो (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Vande Metro Mumbai: मुंबईकरों की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन अब पूरी तरह बदलने जा रही है। मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने 2,856 एयर कंडीशन ‘वंदे मेट्रो’ (सबअर्बन) कोच खरीदने और उनके दीर्घकालीन रखरखाव के लिए ई-टेंडर जारी कर दिया है। यह कदम मुंबई की लोकल ट्रेनों को आधुनिक, सुरक्षित और आरामदायक बनाने की दिशा में ऐतिहासिक साबित होगा।

ये नए कोच न केवल दिखने में मेट्रो जैसे होंगे, बल्कि यात्रियों के लिए कई नई सुविधाएं भी लाएंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में बीकेसी में हुए एक कार्यक्रम में बताया कि रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई एसी लोकल ट्रेनों का किराया न बढ़ाने का भी अनुरोध किया गया है।

कैसे होंगे नए रेक ?
नए वंदे मेट्रो रेक 12, 15 और 18 डिब्बों वाले होंगे। फिलहाल ज्यादातर लोकल 12-कार रेक पर आधारित हैं और भीड़ को देखते हुए अब 15-कार सेवाओं को बड़े पैमाने पर शामिल किया जाएगा। भविष्य में 18-कार रेक भी लाने की तैयारी है, ताकि यात्रियों को ज्यादा जगह मिल सके और भीड़ का दबाव कम हो।

नए बदलाव और सुविधाएं

  • कुशन वाली सीटें, ताकि ठंडी स्टील सीटों की शिकायत खत्म हो

  • हर सीट के पास मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट

  • इन्फोटेनमेंट सिस्टम, जिससे सफर होगा मनोरंजक

  • बेहतर एसी (HVAC) सिस्टम, मुंबई की उमस से राहत

  • दोनों छोर पर वेंडर्स कम्पार्टमेंट, स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर

  • ऑटोमेटिक दरवाजे और आधुनिक ब्रेकिंग सिस्टम से सुरक्षा में इजाफा

तेज रफ्तार और ज्यादा समय की बचत
नए वंदे मेट्रो रेक 130 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ सकेंगे, जबकि मौजूदा लोकल ट्रेनें 100-110 किमी/घंटा की रफ्तार तक सीमित हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऑटोमेटिक दरवाजे के कारण लगने वाले 15-20 सेकंड की भरपाई तेज एक्सलेरेशन और डी-एक्सलेरेशन से हो जाएगी। इससे खासकर फास्ट कॉरिडोर पर सेवाओं में बड़ा सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें- CM फडणवीस कैबिनेट ने लिए बड़े फैलसे; छात्रवृत्ति योजना, ‘नया नागपुर’ सहित 15 प्रोजेक्ट्स पास

लंबे समय तक रखरखाव और नए शेड
यह टेंडर सिर्फ आपूर्ति तक सीमित नहीं है। अगले 35 साल तक इनका रखरखाव भी इसी अनुबंध के तहत होगा। इसके लिए दो नए अत्याधुनिक डिपो बनाए जाएंगे — एक मध्य रेलवे के भिवपुरी में और दूसरा पश्चिम रेलवे के वानगांव में। खास बात यह है कि इन रेक का रखरखाव निजी कंपनी द्वारा किया जाएगा।

कब मिलेगी पहली झलक ?
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक प्रोटोटाइप तैयार करने में करीब 2 साल लगेंगे। यानी मुंबईकरों को 2027 तक पहली झलक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद परीक्षण, मंजूरी और चरणबद्ध आपूर्ति की जाएगी।

हर दिन 80 लाख से ज्यादा लोग लोकल ट्रेन में सफर करते हैं। भीड़, उमस और असुविधा की शिकायतें अब तक आम रही हैं। लेकिन एसी वंदे मेट्रो लोकल के आने से मुंबईकरों का सफर सचमुच बदलने वाला है।

Now the journey of mumbaikars will be cool travel will be safe with 2856 ac vande metro coaches

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 07:06 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

266 का यूरिया 550 में…कालाबाजारी रोकने लगानी पड़ी पुलिस, शिकायत के बावजूद विभाग नहीं दे रहा ध्यान

2

पालघर पर फिर छाया समुद्री खतरा! तट पर मिले 3 संदिग्ध कंटेनर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

3

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला इमारत में आग लगने से महिला की मौत, 18 लोग घायल

4

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनहोनी! 4 डूबे, 13 लोग लापता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.