उत्तर मध्य मुंबई बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित,शुभ्रांशु बनें महासचिव, दुबे युवा मोर्चा अध्यक्ष
Executive cCommittee announced: उत्तर मध्य मुंबई बीजेपी के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए विरेंद्र म्हात्रे ने वरिष्ठों के मार्गदर्शन से अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे
उत्तर मध्य मुंबई बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: भारतीय जनता पार्टी में चल रही संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के तहत उत्तर मध्य मुंबई बीजेपी के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए विरेंद्र म्हात्रे ने वरिष्ठों के मार्गदर्शन से अपनी टीम की घोषणा कर दी है। म्हात्रे ने अपनी टीम में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करते हुए सभी को समान अवसर प्रदान करने का प्रयास किया है।
उन्होंने शितल मकवाना (महिला-एससी) शुभ्रांशु दीक्षित सहित 4 महासचिव, 8 उपाध्यक्ष, 8 मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं एक महिला मोर्चा अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा शुक्रवार को की।
ये हैं म्हात्रे की टीम
पद नाम:
सम्बंधित ख़बरें
IAS Tukaram Mundhe Transfer: FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का फिर हुआ तबादला, परभणी के पालक सचिव पद से हटाए गए
Mumbai BEST Bus सेवा सुधारने को BMC की 1000 करोड़ की मंजूरी; बेड़े में शामिल होंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
मुंबई को जाम से मिलेगी राहत! 17 हजार करोड़ के भायंदर-घोडबंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी
- अध्यक्ष विरेंद्र जयवंत म्हात्रे
- उपाध्यक्ष राजेश दाभोलकर
- उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण आंबेकर
- उपाध्यक्ष किशोर पुनवत
- उपाध्यक्ष हेतल गाला (महिला)
- उपाध्यक्ष ईश्वर तायडे (SC)
- उपाध्यक्ष रवींद्र घाग
- उपाध्यक्ष प्रकाश मोरे
- उपाध्यक्ष चंद्रकांत मोरे
- महामंत्री हरीश भांदिर्गे
- महामंत्री मिलिंद शिंदे
- महामंत्री शितल मकवाना। महिला (SC)
- महामंत्री शुभ्रांशू दीक्षित
- मंत्री प्रसाद मर्गज
- मंत्री शार्दुल बायस
- मंत्री सुवर्णा आगारकर (महिला)
- मंत्री रुपेश मालुसरे
- मंत्री अभय परब
- मंत्री शुभांगी भावे (महिला)
- मंत्री साधना शर्मा (महिला)
- मंत्री सुषमा दुबे (महिला)
- कोषाध्यक्ष मेनका सुनके (महिला)
- अध्यक्ष युवा मोर्चा लक्ष्मण दुबे
- अध्यक्ष महिला मोर्चा सायली दोंदे (महिला)
ये भी पढ़े: धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस पर सुरक्षा-व्यवस्था के लिए अंबेडकरी संगठन का जिला कलेक्टर को ज्ञापन
मुंबई वार्ड संरचना पर लगभग 410 आपत्तियां
बता दें कि सभी राजनीतिक दल, पूर्व नगरसेवक और नागरिक इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि मुंबई महानगरपालिका के चुनाव कब होंगे। आगामी मुंबई महानगरपालिका चुनावों के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार किए गए वार्ड पुनर्गठन और संबंधित कार्यक्रम के साथ, आखिरकार यह तय हो गया है कि चुनाव होंगे।
महानगरपालिका ने 22 अगस्त से 4 सितंबर तक वार्ड संरचना पर आपत्तियाँ और सुझाव आमंत्रित किए थे। इस दौरान शाम तक कुल 410 आपत्तियाँ और सुझाव दर्ज किए गए। इसमें और वृद्धि होने की संभावना है। महानगरपालिका ने बताया कि वार्ड संरचना के मसौदे को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
