Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कुंभ मेले में गैर-हिंदुओं के स्टॉल उखाड़ फेंको, मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान

Nitesh Rane: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नासिक में आगामी कुंभ मेले को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि मेले में गैर-हिंदुओं के स्टॉल नहीं होने चाहिए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Mar 16, 2026 | 07:36 PM

नितेश राणे (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Kumbh Mela Controversy: महाराष्ट्र के मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश ने नासिक में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले में हिंदुओं के अलावा किसी और का स्टॉल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति स्टॉल लगाने की कोशिश करता है, तो उसका स्टॉल उखाड़ फेंकें। राणे यह बयान नासिक में हिंदू व्यापारियों और श्रमिकों की सूची के विमोचन कार्यक्रम के दौरान दे रहे थे। यह सूची हिंदू हित रक्षा संस्था द्वारा तैयार की गई है।

‘हिंदू से ही करें खरीदारी’ की अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा कि “हिंदुओं को हिंदुओं से ही सामान खरीदना चाहिए” की अवधारणा का वे स्वागत करते हैं। उन्होंने दावा किया कि रमजान के दौरान उनकी दुकानों पर एक भी हिंदू ग्राहक नहीं जाता।

राणे ने यह भी कहा कि उन्होंने कुरान का दो बार अध्ययन किया है और आरोप लगाया कि ‘जकात’ का पैसा ‘जिहाद’ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सवाल किया कि क्या वे ऐसे लोगों से सामान खरीदेंगे जो 2047 तक भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज

श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका

बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत

5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे

कुंभ मेले को लेकर बयान

मंत्री ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और वे इस संबंध में कार्यकर्ताओं की मांगें सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले में किसी भी “जिहादी” तत्व को आने नहीं दिया जाना चाहिए और ऐसे लोगों में डर होना चाहिए। उन्होंने त्र्यंबकेश्वर का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि वहां कुछ दुकानों पर नाम किसी और का होता है, जबकि दुकान के अंदर कोई और व्यक्ति काम करता है।

ये भी पढ़े: एट्रोसिटी कानून में होगा अहम बदलाव, अब जांच के बाद ही होगी गिरफ्तारी

धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ कानून का जिक्र

नितेश राणे ने यह भी कहा कि राज्य सरकार धर्मांतरण विरोधी कानून लाने की प्रक्रिया में है और महाराष्ट्र में सबसे कड़ा ‘लव जिहाद’ कानून बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को हिंदू समाज ने चुना है और नासिक में “जय श्री राम” की आवाज सुनाई देगी।

Nitesh rane controversial statement kumbh mela nashik non hindu stalls

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 16, 2026 | 07:36 PM

Topics:  

  • Mumbai News
  • Nashik Simhastha Kumbh
  • Nitesh Rane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.