मुंबई के BMC अस्पतालों में लागू होगा ‘एक मरीज-एक परिजन’ नियम: नायर अस्पताल में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर शुरू
Mumbai BMC News: बीएमसी अस्पतालों में भीड़ और संक्रमण रोकने के लिए महापौर रितु तावड़े ने 'एक मरीज-एक परिजन' नियम का प्रस्ताव दिया। नायर अस्पताल में नया ट्रॉमा सेंटर शुरू
- Written By: रूपम सिंह
मुंबई की मेयर रितु तावड़े (फोटो क्रेडिट-X)
Municipal Corporation Ritu Tawde Mayor: बीएमसी के अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने तथा संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए ‘एक मरीज-एक परिजन’ व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव सामने आया है।
इस संबंध में मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़े को पत्र लिखकर बीएमसी अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है। पत्र में कहा गया है कि प्रमुख और उपनगरीय अस्पतालों में बढ़ती भीड़ के कारण मरीजों, डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में प्रत्येक भर्ती मरीज के साथ वार्ड में केवल एक परिजन को रहने की अनुमति देने से अनावश्यक भीड़ कम की जा सकती है। इससे डॉक्टरों और नर्सों को उपचार कार्य में सुविधा मिलने के साथ मरीजों को अपेक्षाकृत शांत और संक्रमणमुक्त वातावरण भी उपलब्ध हो सकेगा। मुंबई महापौर ने सुझाव दिया है कि इस व्यवस्था की शुरुआत प्रायोगिक आधार पर पहले केईएम, सायन और नायर अस्पतालों में की जाए। इसके अलावा अस्पतालों के प्रवेश द्वार पर विजिटर पास मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने का भी प्रस्ताव रखा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal ZP कर्मचारी पतसंस्था को 6.70 करोड़ का मुनाफा, होम लोन हुआ सस्ता, फिर भी उठे कई विवाद
Bhandara News: भंडारा में कम बारिश से धान उत्पादन पर संकट, किसानों ने मांगी आर्थिक सहायता
सोयाबीन बीज न उगने से अकोला के किसान परेशान, कृषि मंत्री के आदेश पर शुरू हुए पंचनामे
नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़
दि. १३ जुलै २०२६ बृहन्मुंबई महानगरपालिका संचालित व मुंबई सेंट्रल स्थित बा. य. ल. नायर धर्मादाय रुग्णालयातील अत्याधुनिक आणि नवनिर्मित अशा 'अपघात आणि आपत्कालीन वैद्यकीय सेवा विभाग संकुल आजपासून कार्यान्वित करण्यात आले आहे. विरोधी पक्षनेता श्रीमती किशोरी पेडणेकर, समाजवादी पक्ष… pic.twitter.com/HW3dJ8Q7ab — Ritu Tawde (@TawdeRitu) July 13, 2026
नायर अस्पताल में अत्याधुनिक इमरजेंसी एवं ट्रॉमा परिसर शुरू
मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल में सोमवार से अत्याधुनिक दुर्घटना एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) परिसर शुरू हो गया। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के मानकों के अनुरूप तैयार इस परिसर का निरीक्षण महापौर रितु तावडे, विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और बीएमसी अधिकारियों ने किया। राष्ट्रीय शोक के कारण प्रस्तावित उद्घाटन समारोह रद्द कर दिया गया, लेकिन मरीजों की सुविधा को देखते हुए सेवाएं शुरू कर दी गई।
यह भी पढ़ें:- 11 महीने तक दफन रहा मर्डर मिस्ट्री का राज, पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, शव के किए तीन टुकड़े
पहले चरण में दुर्घटना विभाग, ट्रायेज वार्ड, बाल रोग, अस्थि रोग, सर्जरी और माइनर ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं शुरू कर दी गई है। परिसर में गोल्डन ऑवर के दौरान गंभीर मरीजों के उपचार के लिए आठ बिस्तरों वाला ईएमएस वार्ड, एक्स-रे कक्ष और डीकंटैमिनेशन रूम जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है।
जल्द ही दूसरे चरण में आपातकालीन डायग्नोस्टिक सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। बीएमसी के अनुसार, नए परिसर के शुरू होने से गंभीर मरीजों को तेज और बेहतर गुणवत्ता वाली आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
