Ashok Kharat Fraud Case: कारोबारी से 5 करोड़ ठगी, कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में

Ashok Kharat Fraud Case: अशोक खरात को पुणे के कारोबारी से करोड़ों की ठगी के आरोप में अदालत ने 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मामले में महंगी कार और विदेशी यात्राओं का खर्च शामिल है।
Ashok Kharat Case SIT ED Investigation
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nashik Baba Ashok Kharat Fraud Case: नासिक की एक अदालत ने शुक्रवार को स्वयंभू 'बाबा' अशोक खरात को पुणे के एक कारोबारी से 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में 4 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

खरात से जुड़े मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने 30 अप्रैल को अदालत में आवेदन दायर कर इस ठगी मामले में उनकी हिरासत मांगी थी। स्वयंभू बाबा के खिलाफ दर्ज यह नौवां मामला है।

खरात को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

अन्य 8 मामलों में खरात पर महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं। सुरक्षा कारणों से अदालत की कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हुई और खरात को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश नहीं किया गया। पुलिस ने सुनवाई के दौरान स्वयंभू बाबा की हिरासत की मांग की। हालांकि बचाव पक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया, लेकिन अदालत ने उसे खारिज करते हुए खरात को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

फॉर्महाउस के लिए 2.5 करोड़, मर्सिडीज की गिफ्ट

शिकायत में पुणे के कारोबारी ने आरोप लगाया कि उसने अशोक खरात की म्यांमा, ग्रीनलैंड और अमेरिका की यात्राओं का खर्च उठाया, बाबा की मांग पर उसे मर्सिडीज कार उपहार में दी तथा उसके फार्महाउस के निर्माण के लिए भी 2।5 करोड़ रुपये दिए।

नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, खरात ने कारोबारी से लगभग पांच करोड़ रुपये और 90 लाख रुपये की मर्सिडीज कार ली थी। आपको बता दें कि अशोक खरात पर यौन शोषण समेत कई आरोप भी लगे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com