‘दिवाली पर हिंदुओं से करें खरीदारी’ पर भड़के अजित पवार, NCP विधायक को भेजा नोटिस
Ajit Pawar on Sangram Jagtap: दिवाली पर धर्म पूछकर खरीदारी करने की सलाह देने वाले एनसीपी विधायक संग्राम जगताप की मुश्किलें बढ़ सकती है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News: दिवाली का त्योहार नजदीक है, लेकिन महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक संग्राम जगताप के एक बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। संग्राम जगताप ने कहा था कि दिवाली पर केवल हिंदू दुकानदारों से ही खरीदारी करनी चाहिए।
अजित पवार ने जताई नाराज़गी
एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने ही पार्टी विधायक संग्राम जगताप के इस बयान पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने साफ कहा कि पार्टी इस तरह के विचारों को स्वीकार नहीं करती और विधायक को पहले भी इस बारे में समझाया गया था, लेकिन कोई बदलाव नहीं आया। इसलिए अब उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
बीजेपी नेता ने किया समर्थन
जहां एक ओर अजित पवार ने इस बयान की आलोचना की है, वहीं बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने जगताप का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह जगताप के विचारों से सहमत हैं और उनका समर्थन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नमाज के फायदे बताने पर भड़के लोग, नमिता थापर को सोशल मीडिया पर किया गया बुरी तरह ट्रोल! देखें VIDEO
Breaking News: उद्घाटन से पहले ही राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
2029 में भी नहीं मिलेगा महिलाओं को आरक्षण? देरी के पीछे क्या हैं कारण, जानें सब कुछ
‘अब नहीं आऊंगा दोस्त…’, सूरत स्टेशन की भगदड़ के बाद महाराष्ट्र में अलर्ट, LPG संकट पर क्या बोलीं रोहिणी खड़से
धार्मिक भावना आहत करने का मामला दर्ज
इस बीच अकोला में संग्राम जगताप के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत एनसीपी (शरद पवार गुट) के एक पदाधिकारी ने दर्ज कराई है। इसी घटनाक्रम के बीच 14 अक्टूबर (मंगलवार) को बीड में ‘हिंदू जनाक्रोश मोर्चा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जगताप के शामिल होने की संभावना है।
विवादित बयान और उसका बचाव
संग्राम जगताप का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह लोगों से दिवाली के दौरान केवल हिंदू व्यापारियों से खरीदारी करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। बाद में उन्होंने अपने बयान का बचाव करते हुए पहलगाम आतंकी हमले का ज़िक्र किया और कहा कि वहां लोगों को धर्म के आधार पर मारा गया था। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि दिवाली की खरीदारी करते वक्त लोगों को विक्रेताओं का धर्म पूछकर ही खरीदारी करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- मनसे नेता की महिला के साथ दबंगई…दफ्तर में बुलाकर की मारपीट, देखें VIDEO
अजित पवार की सख्त चेतावनी
अजित पवार ने कहा कि यह बयान एनसीपी की विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां स्पष्ट हैं, और कोई भी विधायक इस तरह के भड़काऊ बयान नहीं दे सकता। अजित पवार ने यह भी याद दिलाया कि जब तक संग्राम के पिता अरुणकाका जगताप जीवित थे, तब तक क्षेत्र में सब कुछ शांतिपूर्ण था। उन्होंने सलाह दी कि अपने पिता की गैरमौजूदगी में अब संग्राम को जिम्मेदारी से पेश आना चाहिए।
