Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राकां में बढ़ी अंदरूनी खींचतान? पार्थ पवार-छगन भुजबल विवाद की चर्चाओं से सियासी हलचल

Parth Pawar Chhagan Bhujbal Row: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में अंदरूनी मतभेद की चर्चाएं तेज हैं। पार्थ पवार और छगन भुजबल के बीच कथित टेंडर विवाद को लेकर हलचल बढ़ गई है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 30, 2026 | 07:51 AM

पार्थ पवार और छगन भुजबल के बीच विवाद (सौ. डिजाइन फोटो )

Follow Us
Close
Follow Us:

Parth Pawar Chhagan Bhujbal Row News: महाराष्ट्र महायुति सरकार में शामिल राकां (अजीत पवार गुट) में सत्ता की मलाई के लिए आंतरिक संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा।

पहले प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे से टकराव के बाद अब सांसद पार्थ पवार और वरिष्ठ नेता व मंत्री छगन भुजबल के बीच टेंडर को लेकर तीखी नोकझोंक की खबरें सामने आई हैं।

पार्थ पवार और छगन भुजबल के बीच हुए कथित विवाद के बाद शुक्रवार को ‘देवगिरी बंगले’ पर राकां (अजीत पवार) कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। दावा किया जा रहा है कि एक दूसरी बैठक में पार्थ-भुजबल विवाद की ही गूंज सुनाई दी।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल

शरद पवार का पुणे में बड़ा दांव, श्रीकांत पाटिल को बनाया विधान परिषद उम्मीदवार

Maharashtra Weather: भीषण गर्मी के बीच बारिश की आस, विदर्भ में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल

मुंबई में मानसून की दस्तक: इस तारीख से शुरू होगी झमाझम बारिश, जानें राज्य के अन्य शहरों में कब पहुंचेगा मानसून

पार्थ पवार और छगन भुजबल के बीच नोंकझोंक

सूत्रों के हवाले से आई रिपोटों में दावा किया गया है कि पार्थ पवार, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के परिवहन टेंडर किसी खास ठेकेदार को दिलाना चाहते थे इसलिए उन्होंने उस ठेकेदार को भुजबल के पास भेजा था। लेकिन भुजबल ने उस ठेकेदार को टेंडर देने से साफ मना कर दिया और सवाल किया कि बिना पात्रता के किसी विशेष को ठेका क्यों दिया जाए? सूत्रों के अनुसार इसी बात पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भुजबल ने कथित तौर पर कहा कि आज तक पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता ने उन पर इस तरह का दबाव नहीं डाला था।

दोनों नेताओं ने किया खंडन

भुजबल ने किसी विवाद से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया ऑनलाइन और पूरी तरह पारदर्शी है, जो पात्र होगा उसे ही काम मिलेगा। पार्थ पवार ने भी विवाद को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके बारे में जानबूझकर गलत खबरें फैलाई जा रही हैं और उन्होंने किसी सरकारी काम में हस्तक्षेप नहीं किया।

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल

राकां नेता उमेश पाटिल ने मीडिया से कहा कि पार्थ पवार और राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार पिछले तीन दिनों से दिल्ली में पार्टी संगठन मजबूत करने की बैठकों में व्यस्त हैं। उन्होंने मीडिया पर सूत्रों के आधार पर एकतरफा खबरें चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पुख्ता सबूत के ऐसी रिपोटिंग उचित नहीं है।

Ncp ajit pawar group parth pawar chhagan bhujbal row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2026 | 07:51 AM

Topics:  

  • Chhagan Bhujbal
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai News
  • Parth Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.