-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncb Arrests Key Member In Mumbai Mephedrone Seizure Case
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ रुपए के मेफेड्रोन जब्ती केस में गिरोह का मुखिया गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नवी मुंबई में एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने एक महीने पहले करीब 60 करोड़ रुपए मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जून को वाशी में मादक पदार्थ जब्ती के बाद सूफियान खान का नाम सामने आया था।

(कान्सेप्ट फोटो)
मुंबई: मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने नवी मुंबई में एक बड़े मादक पदार्थ गिरोह के प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने एक महीने पहले करीब 60 करोड़ रुपए मूल्य का मेफेड्रोन जब्त किया था। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि 26 जून को वाशी में मादक पदार्थ जब्ती के बाद सूफियान खान का नाम सामने आया था।
इस घटना में एनसीबी ने 31.5 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया और मुंबई के नागपाड़ा, डोंगरी और वडाला इलाकों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, जिससे इस मादक पदार्थ रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। अधिकारी ने बताया कि सूफियान खान लगातार अपने ठिकाने और फोन नंबर बदलता रहा। विशेष सूचना के आधार पर एनसीबी ने सोमवार को वाशी के एक लॉज से सूफियान खान को गिरफ्तार किया। सूफियान खान मुंबई के सीवरी इलाके से अपने कार्यों को संचालित करता था और उसका आपराधिक इतिहास रहा है। इस मामले की जांच अभी भी जारी है।
NCB Mumbai arrested Sufiyan Khan, an important drug syndicate member after a prolonged tracing operation. He was continually changing hideouts and phone numbers and went into hiding since NCB Mumbai’s seizure of 31.5 kg mephedrone on June 26. He was apprehended from a lodge in… — ANI (@ANI) July 17, 2024
26 जून को 60 करोड़ की एमडी जब्त की थी
बता दें कि 26 जून को एनसीबी ने एक बड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 60 करोड़ रुपए की 31.50 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) और 69.13 लाख रुपए नकद जब्त कर मुंबई से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर एनसीबी के अधिकारियों ने दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके से तस्कर मुशर्रफ जेके और उसके सहयोगियों द्वारा संचालित मादक पदार्थ सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया।
आरोपी ने किया था भंडाराण का खुलासा
पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक भंडारण स्थान का खुलासा किया। एनसीबी के बयान के अनुसार नौशीन नाम की एक महिला के कमरे की तलाशी में 10.5 किलोग्राम मेफेड्रोन और ड्रग्स की बिक्री से प्राप्त 69.13 लाख रुपए बरामद हुए।
सम्बंधित ख़बरें
NCB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सब-इंस्पेक्टर और इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती
Wardha: एसीबी ने डोईजड को विशेष सत्र न्यायालय में किया पेश, रिश्वतखोर अभियंता को MCR
NCB ने ड्रग सिंडिकेट के मास्टरमाइंड राहुल शेडगे को किया गिरफ्तार, रायगड में चलाता था सीक्रेट केमिकल लैब
दाऊद इब्राहिम का ‘ड्रग किंग’ सलीम डोला तुर्किए से भारत लाया गया, एक छोटी सी गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
ड्रग कैरियर को वडाला इलाके से पकड़ा
सूचना के आधार पर एनसीबी अधिकारियों ने सैफ नाम के एक ड्रग कैरियर को वडाला इलाके से पकड़ा और उसके पास से 11 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये मादक पदार्थ मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति के लिए थे। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी का गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।
Ncb arrests key member in mumbai mephedrone seizure case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














