Navi Mumbai राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, किशोर पाटकर बोले- नाईक की वजह से नवी मुंबई को मेट्रो नहीं
Maharashtra Local Body Election: नवी मुंबई में शिंदे गुट के किशोर पाटकर ने गणेश नाईक पर मेट्रो और विकास रोकने का आरोप लगाते हुए सियासी विवाद को फिर हवा दे दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मंत्री गणेश नाइक (pic credit; social media)
Ganesh Naik Vs Shinde Sena: शिवसेना (शिंदे ग्रुप) के जिला प्रमुख किशोर पाटकर ने आरोप लगाया है कि गणेश नाईक की वजह से नवी मुंबई का विकास नहीं हो सका इसके अलावा शहर में मेट्रो लाइन नहीं आ सकी।
किशोर पाटकर के इस बयान की वजह से शिंदे ग्रुप और गणेश नाईक के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। वन मंत्री गणेश नाईक और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच विवाद एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है।
नवी मुंबई में शिवसेना (शिंदे ग्रुप) और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। नाईक और शिंदे ग्रुप के नेता एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले सांसद नरेश म्हस्के ने बयान दिया था कि नवी मुंबई शहर बाहर से सुंदर और अंदर से गंदा है।
सम्बंधित ख़बरें
Asha Dashami : आज है आशा दशमी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, होगी सभी मनोरथ पूरे
लूट वाली सर्ज प्राइसिंग का अंत… भारत टैक्सी के शुभारंभ पर CM फडणवीस बोले- अब ड्राइवर नहीं मालिक चलाएंगे गाडी
Denim Fashion: केवल परफेक्ट फिट ही नहीं, आज की मॉडर्न इंडियन महिलाएं जींस में चाहती हैं ये 8 खास बातें
नवी मुंबई एयरपोर्ट पर भारत टैक्सी सेवा शुरू: CM फडणवीस ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को मिले शेयर
गणेश नाईक ने उनके बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा, कुछ लोग कहते हैं कि नवी मुंबई सिर्फ ऊपर से सुंदर दिखता है लेकिन अंदर से गंदा है। मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं, आप पांच साल से इस शहर को संभाल रहे हैं, आप लोगों ने इस शहर के लिए क्या काम किया है।
एक कार्यक्रम में शिवसेना (शिंदे ग्रुप) के जिला प्रमुख किशोर पाटकर ने गंभीर आरोप लगाया है लगाते हुए कहा कि गणेश नाईक का स्वभाव ऐसा है कि वह शिवसेना में रहते हुए बालासाहेब ठाकरे से लड़े, जब विलासराव देशमुख मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने उनसे लड़ाई की। जब पृथ्वीराज चव्हाण आए तो उन्होंने लड़ाई की। अब एकनाथ शिंदे शहरी विकास मंत्री हैं उनके साथ भी लड़ने का काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :- Pune News: महिलाओं के लिए हेल्थ-सेफ्टी एजेंडा, ऐश्वर्या पठारे ने जारी किया वुमन प्लान
नाईक के अहंकार के कारण नहीं शुरू हो सकी मेट्रो
मानखुर्द की झुग्गियों तक मेट्रो लाइन पहुंच गई। तलोजा और बेलापुर तक मेट्रो लाइन आ गई है। उनके घमंड की वजह से नवी मुंबई एक मॉडर्न शहर होने के बावजूद यहां मेट्रो लाइन शुरू नहीं हुई है। साथ ही एक भी नई बनी बिल्डिंग को ओसी नहीं मिला है। पानी की इतनी कमी है, ट्रैफिक जाम है। उनके गांव में सबसे ज्यादा बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन ऐरोली डिवीजन में हुआ है, जो उनका चुनाव क्षेत्र है। आज यह परिवार नवी मुंबई को बर्बाद करने में नंबर वन है, ऐसा गंभीर आरोप पाटकर ने लगाया है। उन्होंने शहर में कितनी सड़कें बनाई हैं, लेकिन डेवलपमेंट प्लान में यह तक नहीं बताया कि मेट्रो लाइन इस रास्ते से गुजरनी चाहिए।
