बलात्कार केस के बाद फरार हुआ शिवसेना का स्वीकृत नगरसेवक, सदस्यता रद्द करने की उठी मांग
Sahil Chougule Rape Case: नवी मुंबई महानगरपालिका के स्वीकृत नगरसेवक साहिल चौगुले के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
FIR (कांस्पेट फोटो)
Sahil Chougule Rape Case News: नवी मुंबई महानगरपालिका में शिवसेना के स्वीकृत नगरसेवक साहिल देवीदास चौगुले के खिलाफ नवी मुंबई के रवाले पुलिस स्टेशन में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है, जानकारी के अनुसार साहिल चौगुले पर यह मामला 1 जून को दर्ज किया गया है यह मामला दर्ज होने के बाद से साहिल चौगुले फरार है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवसेना नगरसेवक साहिल देवीदास चौगुले पर एक युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज किया गया है, पुलिस ने आरोपी नगरसेवक साहिल देवीदास चौगुले के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
कुछ लोग कर रहे हैं सदस्यता को रद्द करने की मांग
जानकारी के अनुसार रवाले पुलिस ने साहिल चौगुले को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी कर रही है। बताया गया कि वारदात के बाद से साहिल चौगुले का मोबाईल फोन बंद है इसलिए पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
साहिल चौगुले के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शिवसेना पार्टी में खलबली मची है। सूत्रों का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद शिवसेना के ही कुछ लोगों ने उसकी सदस्यता को रद्द करने की मांग कर रहे है।
ये भी पढ़ें :- घोड़बंदर में 50 से अधिक STP प्लांट बंद, पानी संकट के बीच विधायक संजय केलकर ने उठाया मुद्दा
पार्टी की छवि हुई खराब
हालांकि कुछ लोगों ने साहिल देवीदास चौगुले को पार्टी से निलंबित करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि ऐसे व्यक्ति को पार्टी में नहीं रखना चाहिए इससे पार्टी की छवि खराब हुई है। यह मामला अब राजनीतिक स्तर पर भी तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। विपक्ष के लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी साहिल को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
