घोड़बंदर में 50 से अधिक STP प्लांट बंद, पानी संकट के बीच विधायक संजय केलकर ने उठाया मुद्दा

Thane Water Crisis News: घोड़बंदर क्षेत्र में पानी की कमी के बीच 50 से अधिक एसटीपी प्लांट बंद होने का मामला सामने आया है। संजय केलकर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इन्हें जल्द शुरू करने की मांग की है।
Thane Ghodbunder STP Plants Water Crisis News
संजय केलकर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Thane Ghodbunder STP Plants Water Crisis News: ठाणे मनपा क्षेत्र के घोड़बंदर इलाके में पानी की किल्लत के साथ ही इस बात का खुलासा हुआ है कि क्षेत्र के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में 50 से ज्यादा एसटीपी प्लांट बंद हैं।

भाजपा विधायक संजय केलकर ने इन प्लांटों को शुरू करने को लेकर अतिरिक्त मनपा प्रशांत रोडे व अन्य संबंधित अधिकारियों से मुलाकात की और आवश्यक सुझाव दिए। बताया गया कि इन प्रोजेक्टों को शुरू करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया है और इसे एक हफ्ते के अंदर लागू किया जाएगा।

विधायक संजय केलकर ने बंद प्लांट्स को लेकर मनपा मुख्यालय में एक संयुक्त बैठक की। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त प्रशांत रोडे, नगर अभियंता के साथ-साथ नगर विकास विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी और हीरानंदानी इस्टेट, रितु पार्क के प्रतिनिधि, स्थानीय नगरसेवक विकास पाटिल, कैलाश म्हात्रे सहित अन्य मौजूद थे।

25 परसेंट पानी की बचत

एसटीपी प्लांट्स से पानी को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे करीब 25 परसेंट पानी की बचत होती है। विधायक संजय केलकर ने बैठक में बताया कि हीरानंदानी इस्टेट, रितु पार्क सहित आस पास की हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में 15 प्लांट काम नहीं कर रहे हैं और 30 प्लांट शुरू नहीं हुए हैं। यह प्लांट पानी को रीसायकल करके 25 परसेंट पीने का पानी बचा सकता है। इससे इस इलाके में फिलहाल पानी की किल्लत को कम किया जा सकता है।

16 लघु उद्योगों को राहत

केलकर ने कहा कि मनपा इस प्लांट को शुरू करने की पहल करें। बैठक में चर्चा के बाद इन प्लाटों को शुरू करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया गया। केलकर ने मीडिया को बताया कि इस पर एक हफ्ते तक काम किया जाएगा और फिर एक समीक्षा बैठक होगी। वागले इलाके में फेरोडाय कंपाउंड में औद्योगिक क्षेत्र की करीब 16 लघु उद्योगों को ठाणे मनपा ने क्लस्टर योजना लागू करने के लिए 48 घंटे के अंदर गिराने का नोटिस दिया है।

इस कार्रवाई से 350 से ज्यादा कामगार और उनके 1400 से ज्यादा सदस्यों की रोजी-रोटी पर बुरा असर पड़ने की संभावना है। बुक्वार को विधायक संजय केलकर ने इलाके का दौरा किया था और अनिश्चितकालीन भूख हडताल की चेतावनी दी थी। गुरुवार को उन्होंने मनपा मुख्यालय में आयुक्त सौरभ राव से मुलाकात की और छोटे उद्यमियों की शिकायतें बताई। इस मौके पर आयुक्त ने कहा कि इसका सही समाधान निकाला जाएगा और इन छोटे उद्यमियों के साथ अन्याय नहीं होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com