Maharashtra News: पैनल पद्धति में उलझन, नवी मुंबई चुनाव में क्रॉस वोटिंग का डर
Mumbai News: नवी मुंबई और पनवेल मनपा चुनाव में पहली बार पैनल पद्धति से मतदान हो रहा है। वोटिंग को लेकर भ्रम के चलते क्रॉस वोटिंग का खतरा बढ़ गया है, जिससे राजनीतिक दल चिंतित हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai News In Hindi: पनवेल और नवी मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए आज मतदान होगा। इन दोनों महानगरपालिकाओं में के क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं को पहली बार बहुसदस्यीय पैनल पद्धति के लिए वोट डालना है।
पैनल पद्धति के बारे में मतदाताओं तक जानकारी पहुंचाने में मनपा प्रशासन और राजनीतिक दलों ने कोई कसर बाकी नहीं रखी, इसके बावजूद बहुत से वोटर इस पद्धति में वोटिंग करने के तरीके को लेकर अब भी कन्फ्यूज हैं।
जिसकी वजह से कई वाडों में उम्मीदवारों में क्रॉस वोटिंग का डर पैदा हो गया है। इसलिए पैनल के उम्मीदवार अपने पैनल में एक-दूसरे पर ‘नजर’ रखते हुए विपक्षी पैनल पर नजर रख रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर क्रॉस वोटिंग हुई, तो कई जगहों पर पूरा पैनल चुने जाने का सपना टूट सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
कम यात्रियों के कारण इंडिगो का बड़ा फैसला, नवी मुंबई से हटाकर मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट हुई हुबली फ्लाइट
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
National Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
नवी मुंबई में 111 वार्डों के लिए 28 प्रभाग
नवी मुंबई महानगरपालिका के 111 वार्डों के लिए 28 पैनल है। नवी मुंबई के 28 वार्ड में 499 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 1 से 27 तक के पैनल में अ, ब, क, ड जैसी 4 सीटों और वार्डों के लिए 28वें पैनल में अ, ब, क जैसी 3 सीटों के लिए मतदाताओं को वोट करना है। इस पद्धति में मतदान करने के समय यदि वोटर को 4 सीटों वाले पैनल में 4 वोट और 3 सीटों के पैनल में 3 वोट देना है। मतदान करने के दौरान यदि वोटर ने पैनल में खड़े किसी भी पार्टी के सभी चारों प्रत्याशियों की बजाय एक भी वोट किसी और को दे दिया, तो पूरे पैनल के जीतने का गणित बिगड़ सकता है। इसी बात को लेकर
राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ प्रत्याशी भी डरे हुए हैं।
पैनल में जीत सकते है दो दलों के प्रत्याशी
मनपा चुनाव में कुल 254 उम्मीदवार मैदान में हैं, खास बात यह है कि मनपा में सत्ता में आने के लिए 40 नगरसेवकों के बहुमत की जरूरत होगी और भाजपा पहले ही 7 वाडाँ पर निर्विरोध जीत चुकी है, जिसमें 6, एक भाजपा से जुड़ा और एक निर्दलीय शामिल है।
ये भी पढ़ें :- Fraud News: बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी बने ठगी का शिकार, पुलिस जांच शुरू
इस चुनाव में 41 पूर्व नगरसेवक सीधे मैदान में उतरे हैं। इन प्रत्याशियों को भी क्रॉस वोटिंग होने की चिंता सता रही है। जानकारों का कहना है कि इस चुनाव में वोटिंग को लेकर कन्फ्यूजन रखने वाले मतदाताओं के कारण पैनल में दो दलों के प्रत्याशी जीत सकते हैं, जिसकी वजह से पैनल खिचड़ी हो सकता है।
नवी मुंबई से नवभारत लाइव के लिए राजित यादव की रिपोर्ट
