नवी मुंबई एयरपोर्ट पर संकट! नामकरण न हुआ तो उद्घाटन नहीं होने देंगे, NCP सांसद की धमकी
Navi Mumbai International Airport के नाम को लेकर अभी से विवाद शुरू हो गया है। शरद पवार गुट के सांसद सुरेश म्हात्रे ने इस एयरपोर्ट के नामकरण के बिना उद्घाटन नहीं होने की धमकी दी।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai International Airport: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम डी बी पाटिल के नाम पर रखने की अधिसूचना 23 तारीख तक यदि जारी नहीं हुई तो हवाई अड्डे क उद्घाटन किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा।
हवाई अड्डे के उद्घाटन का विरोध करने के लिए लाखों की संख्या में हवाई अड्डे पर जाएंगे। लेकिन नामकरण से पहले किसी भी कीमत पर उद्घाटन नहीं होने दिया जाएगा। हमारे 5 लोग शहीद हुए हैं, हम 15 और शहीद होने के लिए तैयार हैं।
बाल्दी ने कहा, अभी तक कहां थे बाल्या
यह बात एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसद सुरेश म्हात्रे (बाल्या मामा) ने सरकार को चेतावनी देते हुए कही। सांसद सुरेश म्हात्रे द्वारा सरकार को चेतावनी देने के बाद, अब भाजपा गुट से भी प्रतिक्रियाएं आने लगी है। विधायक महेश बाल्दी ने कहा कि जब नामकरण संघर्ष चल रहा था, तब ये कहां थे, हमारे हजारों युवाओं ने इस लड़ाई को लड़ा और उन पर आपराधिक मामले भी दर्ज हुए, विधायक महेश बाल्दी ने बाल्या मामा की आलोचना की।
सम्बंधित ख़बरें
प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
अब दोबारा होगी परीक्षा, नहीं देनी होगी फीस; शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने किया पारदर्शी एग्जाम का वादा
HSRP नंबर प्लेट के लिए बचा है सिर्फ एक दिन; 1 जुलाई से कटेगा भारी चालान और बंद होंगी RTO सेवाएं
महाराष्ट्र सरकार का फैसला: होर्डिंग मालिकों को तगड़ा झटका, अब 5 साल बाद छिन जाएगी जगह, ई-टेंडर से होगा आवंटन
नवी मुंबई में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अक्षा बन रहा है। इस हवाई अड्डे का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। पिछले कई सालों से इस हवाई अड्डे का नाम पूर्व सांसद डी बी पाटिल के नाम पर रखा गया है। लेकिन केंद्रीय स्तर पर कोई हलचल नहीं होने पर सांसद सुरेश म्हात्रे के नेतृत्व में भिवंडी से नवी मुंबई के जसाई तक एक रैली निकाली गई। उसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में म्हात्रे ने सरकार को सीधे तौर पर चेतावनी दी। नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दा बी पाटिल के नाम पर रखने की अधिसूचना 23 तारीख तक जारी नहीं ब हुई ती हम फिर से जोरदार आदोलन करेंगे।
ये भी पढ़ें :- वाहन चालकों पर बोझ! महाराष्ट्र में बढ़ेगी PUC दरें, सरकार जल्द ले सकती है फैसला
जल्द होगी एयरपोर्ट के नामकरण की घोषणा
उरण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक महेश बाल्दी ने सांसद म्हात्रे की चेतावनी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दी बा पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। जनता की भावना है कि 30 तारीख से पहले इस हवाई अड्डे का नामकरण हो जाना चाहिए। हमने केंद्र सरकार को इसकी जानकारी दे दी है। बाल्दी ने कहा कि नामकरण कब होगा, यह हमें जल्द ही पता चल जाएगा।
