Mumbai: नवी मुंबई मनपा का एक्शन मोड, प्रदूषण फैलाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई
Air Pollution: नवी मुंबई में वायु प्रदूषण रोकने के लिए मनपा ने सख्त कदम उठाए हैं। घनसोली क्षेत्र में मानक संचालन प्रक्रिया का पालन न करने पर दो बिल्डरों के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुंबई न्यूज (सौ. सोशल मीडिया )
Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे के निर्देशानुसार शहरभर में निर्माण स्थलों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी कार्य मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार किए जा रहे हैं।
इस अभियान के तहत पहले तुर्भे विभाग में सात निर्माण स्थलों पर काम रोका गया था। अब इसी कड़ी में घनसोली विभाग के अंतर्गत दो बिल्डरों के निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। मनपा के अनुसार इन स्थलों पर वायु और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया।
नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया गया
घनसोली क्षेत्र के जिन निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की गई, वहां धूल नियंत्रण, पानी का छिड़काव, कवरिंग और शोर नियंत्रण जैसे आवश्यक उपायों का पालन नहीं किया जा रहा था। इसे गंभीर मानते हुए मनपा आयुक्त के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।
सम्बंधित ख़बरें
तुर्भे और कोपरखैरने के बीच धंसी पटरी के नीचे की जमीन, ट्रांस हार्बर लोकल ट्रेन सेवा बारिश की वजह से प्रभावित
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जुलाई को पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, अबू धाबी के लिए टिकट बिक्री शुरू
नवी मुंबई मनपा सदन में हंगामा, लीगल ऑफिसर के निलंबन प्रस्ताव पर शिवसेना का वॉकआउट
नवी मुंबई में नौकरी के नाम पर 1.73 करोड़ की ठगी, शिपिंग कंपनी के मालिक समेत 8 पर केस
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई अतिरिक्त आयुक्त-2 डॉ. राहुल गेठे, शहर अभियंता शिरीष आरदवाड, सहायक निदेशक (शहरी नियोजन) सोमनाथ केकाण और परिमंडल-2 के उपायुक्त संजय शिंदे के मार्गदर्शन में की गई। निरीक्षण के बाद दोषी निर्माण स्थलों पर सख्त कदम उठाए गए।
निर्माण स्थल सील, काम पर रोक
कार्रवाई के तहत घनसोली सेक्टर-3 स्थित प्लॉट क्रमांक 24 और 25 पर स्थित गामी एंड कृष्णा इंटरप्राइजेज की संपत्ति को सील कर दिया गया है। वहीं, डेवलपर लाल केबी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्लॉट नंबर 26 पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
ये भी पढ़ें :- Mumbai: 1 फरवरी से 26 अप्रैल तक CSMT पर बड़ा ब्लॉक, कई ट्रेनें दादर में टर्मिनेट
मनपा का स्पष्ट संदेश
मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण फैलाने वाले किसी भी निर्माण स्थल को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का पालन अनिवार्य है और उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
