नवी मुंबई एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मेट्रो, एलिवेटेड रोड और उल्वे कोस्टल रोड को मिलेगी रफ्तार
Navi Mumbai International Airport की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है। मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने और उल्वे कोस्टल रोड परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने की घोषणा की गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (pic credit; social media)
Navi Mumbai Airport Metro Connectivity: महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में नवी मुंबई को विशेष अहमियत देते हुए नवी मुंबई में बनाए गए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बेहतर कनेक्टिविटी देने पर विशेष जोर दिया गया है।
बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई और नवी मुंबई के हवाई अड्डों को मेट्रो ट्रेन से जोड़ने के काम को गति देने की बात कही है। मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब मेट्रो से जुड़ जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा तेज होगी।
एलिवेटेड रोड और कोस्टल रोड
ठाणे और नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच एक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी इस एलिवेटेड रोड के निर्माण में गति लाने की बात कही गई है। साथ ही, अटल सेतु को नवी मुंबई एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए उल्वे कोस्टल रोड प्रोजेक्ट का काम तेज गति से किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कोस्टल रोड को जुलाई के महीने में आम लोगों के खोल दिया जाएगा। पता हो कि इस कोस्टल रोड का निर्माण सिडको द्वारा किया जा रहा है इस कोस्टल रोड के बनने के बाद अटल सेतु से नवी मुंबई हवाई अड्डे तक यात्रा सुगम हो जाएगी।
नवी मुंबई मेट्रो 2 का काम होगा शुरू
मुख्यमंत्री ने बजट में बताया कि नवी मुंबई के तलोजा से खांदेश्वर के बीच मेट्रो 2 परियोजना को जल्द ही शुरू किया जाएगा, इस परियोजना की लागत 5574 करोड़ के आसपास होगी, इस परियोजना पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। पता हो कि खांदेश्वर से नवी मुंबई हवाई अड्डे की जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- रायगढ़ में कर्नाला-साई-चिरनेर न्यू टाउन के रूप में विकसित होगी तीसरी मुंबई, 124 गांव होंगे शामिल
नवी मुंबई हवाई अड्डे से मुबई के छत्रपति शिवाजी महाराज हवाई अड्डे को जोड़ने वाली परियोजना पर काम शुरू किया जा चुका है इसके लिए सिडको ने सलाहकार कंपनी को नियुक्त करने का काम पूरा कर लिया है साथ ही इसका मार्ग भी निर्धारित किया जा चुका है।
