अशोक खरात का बेटा गिरफ्तार, पत्नी फरार; नासिक सेक्स स्कैंडल के बाद शिर्डी जमीन घोटाले से जुड़े तार
Nashik Sex Scandal Update: नासिक सेक्स स्कैंडल में अशोक खरात का बेटा हर्षवर्धन गिरफ्तार, पत्नी कल्पना फरार। शिरडी जमीन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस
अशोक खरात (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Shirdi Land Fraud Case: नासिक सेक्स स्कैंडल में फंसे अशोक खरात के परिवार पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इस मामले की जांच कर एसआईटी की टीम ने मंगलवार को खरात के बेटे हर्षवर्धन को गिरफ्तार करवा खरात की पत्नी कल्पना फरार हो गई।
जांच एजेंसी शिरडी में जमीन खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में खरात की पत्नी कल्पना को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी, लेकिन इससे पहले वह फरार हो गई। सूत्रों के मुताबिक पुणे व नासिक पुलिस की टीम कल्पना की तलाश में जुटी है। इस मामले में कल्पना समेत कुल पांच लोगों पर फ्रॉड और मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
बावके, सोनवणे को 3 दिन का PCR
पुलिस ने इस मामले में अरविंद बावके और किरण सोनवणे को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी अशोक खरात को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वह 1 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
म्हाडा लॉटरी में 2 महीने की देरी, 2,640 घरों का ड्रॉ अटका, आवेदकों के 375 करोड़ रुपये फंसे, बढ़ा आक्रोश
मुंबई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की व्हाट्सएप डीपी ठगी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई लोकल के 75 लाख यात्रियों की सुरक्षा पर संकट, RPF और GRP में 2,559 पद खाली, हर चौथा पद रिक्त
पुलिस अब उसकी पत्नी कल्पना खरात और दूसरे आरोपी अशोक तांबे को भी जल्द ही गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। मिली रिपोर्ट के मुताबिक शिरडी में जमीनों की खरीद-फरोख्त मामले में बड़ी धोखाधड़ी की गई। इस जुर्म में शामिल दूसरे आरोपियों की भी तलाश जारी है।
पीड़ितों के परिवार भी मुसीबत में
ढोंगी तांत्रिक खरात के अश्लील वीडियो के बाहर आने के बाद अब पीड़ितों के परिवारों पर भी मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। अशोक खरात के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के अलावा पोर्न साइट तक पहुंच गए हैं। एक पीड़ित परिवार के शख्स के मुताबिक इन वजहों से वे ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं और उन्हें वर्क फ्राम होम के लिए हुए बाध्य होना पड़ा है।
यह भी पढ़ें – वसई में हैवानियत! ऑटो चालक ने 4 साल के मासूम का पैर पकड़कर जमीन पर पटका, देखें रूह कंपा देने वाला VIDEO
खरात से एसआईटी की टीम आईपीएस तेजस्वी सातपुते की लीडरशिप में कड़ी पूछताछ कर रही है। खरात की पुलिस कस्टडी बुधवार को खत्म हो जाएगी। उसे दोबारा पुलिस कस्टडी में भेजे जाने की उम्मीद कम है। इसलिए, कोर्ट में पेशी से पहले खरात के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठा करने की कोशिश हो रही है।
