-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ashok Kharat Case Rupali Chakankar Sit Summons Nashik Row
अशोक खरात केस: नाशिक SIT जांच से दूरी क्यों? खरात मामले में चाकणकर और गोरहे पर उठे सवाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Rupali Chakankar Summons Controversy: अशोक खरात मामले में SIT जांच को लेकर सियासत गरमा गई है। रूपाली चाकणकर ने नाशिक में पेश होने से इनकार कर दिया है।

Rupali Chakankar (Image- Social Media)
Ashok Kharat Case Rupali Chakankar: ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में राकां (एपी) की नेता और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने एसआईटी को चकमा दे दिया है।
एसआईटी ने उन्हें समन जारी किया था लेकिन उन्होंने सोमवार को जांच के लिए पेश होने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह महिला हैं और नाशिक पहुंचने में देरी होगी।
उनका नाशिक पहुंच पाना संभव नहीं है। चाकणकर के इस तरह की अजीबोगरीब वजह बताने से राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। खरात से मिलने चाकणकर कई बार नाशिक जाती रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
म्हाडा लॉटरी में 2 महीने की देरी, 2,640 घरों का ड्रॉ अटका, आवेदकों के 375 करोड़ रुपये फंसे, बढ़ा आक्रोश
मुंबई साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की व्हाट्सएप डीपी ठगी का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार
मुंबई लोकल के 75 लाख यात्रियों की सुरक्षा पर संकट, RPF और GRP में 2,559 पद खाली, हर चौथा पद रिक्त
हालांकि नाशिक की पुलिस अकादमी में चल रही एसआईटी जांच में पेश होने से उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि नाशिक आने-जाने में समय बर्बाद होगा। जांच पुणे या मुंबई में हो। खरात केस में अब उनकी भूमिका को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है।
इन मामलों में होनी है पूछताछ
एसआईटी चाकणकर से कई सवाल पूछने की तैयारी में है। क्या चाकणकर ने राज्य महिला आयोग के पद पर रहते हुए खरात को फायदे पहुंचाए? क्या खरात की चल-अचल संपत्ति से उनका कनेक्शन है? क्या उन्होंने शिवानिका ट्रस्ट को मदद की है?
क्या वह सीए ललित पोफले के संपर्क में थीं? क्या उन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से वर्तमान और पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के काले धन को सफेद करने में मदद की? क्या उन्होंने खरात के संपर्क में रहने वाली पीड़ित महिलाओं को प्रभावित किया?
मैं हर जांच के लिए तैयार : गोरहे
विप उपसभापति नीलम गोरहे का नाम भी इस मामले में उछला है। सामाजिक कार्यकर्ता तृप्ति देसाई ने उन पर खरात से मिलने का आरोप लगाया है। हालांकि देसाई के आरोपों को गोरहे ने खारिज कर दिया, उन्होंने कहा कि उनका पाखंडी बाबा खरात से कोई लेना-देना नहीं है।
मैं संवैधानिक पद पर कार्यरत हूं और मेरी जवाबदेही है। मैं किसी पाखंडी से नहीं मिलना चाहती, जो खुद को गुरु का अवतार बताता है। देसाई के आरोप गलत है। उन्हें सबूत देना चाहिए, मैं हर जांच के लिए तैयार हूं।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र नक्सलवाद पर अंतिम वार: सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा दावा, 123 नक्सलियों ने किया सरेंडर
खरात भक्त गोरहे की हो जांच
इससे पहले भूमाता ब्रिगेड की तृप्ति देसाई ने दावा किया था कि गोरहे विप की सदस्यता पाने के लिए पिछले 6 साल से खरात के पास जाती थी। खरात की भक्त्त गौरहे की जांच होनी चाहिए। वह नाशिक के एक्सप्रेस इन होटल में खरात से मिली थीं। गोरहे कई सामाजिक और महिलाओं के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाती रही हैं। हालांकि खरात मामले पर वह पूरी तरह चुप हैं। इससे उनकी भूमिका पर संदेह निर्माण हो रहा है।
Ashok kharat case rupali chakankar sit summons nashik row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
Jul 01, 2026 | 12:56 PMपहला दिन, स्कूल पहुंचे बच्चे और स्वागत में मिला जलजमाव! नागपुर मनपा स्कूलों की बदहाली देख भड़के कमिश्नर
Jul 01, 2026 | 12:52 PMवाराणसी में मीट कारोबारियों का बड़ा प्रदर्शन, नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद मिली राहत
Jul 01, 2026 | 12:50 PMBanana Cutlet Recipe: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट केले के कटलेट की आसान रेसिपी, चाय के साथ करें ट्राई
Jul 01, 2026 | 12:46 PMछिंदवाड़ा: मोबाइल पर अश्लील कंटेंट देख 7 नाबालिगों ने मासूम से की दरिंदगी की कोशिश, भेजे गए बाल सुधार गृह
Jul 01, 2026 | 12:44 PMPunjab Road Accident: अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, पंजाब में ट्रैवलर-ट्रक भिड़ंत में 4 की मौत
Jul 01, 2026 | 12:38 PMIsrael US Tension: इजरायल को अब अमेरिका की खैरात की जरूरत नहीं, नेतन्याहू ने किया बड़ा ऐलान
Jul 01, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM
UP Police का सिपाही बना ‘मोहम्मद हारिस’, हनीट्रैप और धर्मांतरण के इस खौफनाक खेल ने उड़ाए सरकार के होश- VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:27 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर भड़का हिंदू रक्षा दल, विरोधियों को दिया करारा जवाब; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:19 PM














