ब्लैकमेलिंग की शिकायत करके फंसा खरात, संजय राउत ने खोली पोल, बोले- फडणवीस कैबिनेट के 9 ‘भक्त’ मंत्री भी शामिल!
Nashik Sex Scandal: नासिक कांड मामले में ऑफिस बॉय ने खोली अशोक खरात की पोल, 100 से अधिक महिलाओं के वीडियो लीक। संजय राउत का दावा- कैबिनेट के 9 मंत्री भी शामिल।
- Written By: प्रिया जैस
नासिक मामले में बोले संजय राउत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Sanjay Raut Allegations: नासिक के बहुचर्चित स्वयंभू ‘कैप्टन’ अशोक खरात मामले में हर दिन होने वाले खुलासों ने महाराष्ट्र की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया है। महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी खरात का काला साम्राज्य किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही ऑफिस बॉय ने ढहा दिया। दरअसल, खरात ने ऑफिस बॉय के खिलाफ 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।
मामला तूल पकड़ा और जांच में जुटी पुलिस के हाथ खरात के ही कुकर्मों के सबूत लग गए। दरअसल, खरात अपने पास समस्याओं के समाधान के लिए आनेवाली महिलाओं को चमत्कारी शक्तियों का झांसा देकर हवस का शिकार बनाता था और उनके साथ बिताए गए अंतरंग पलों के वीडियो बना लेता था। खरात के ‘प्रॉपर्टीज एंड डेवलपर्स’ कायर्यालय में काम करने वाले नीरज जाधव को इसकी भनक लग गई।
संजय राऊत ने मांगा मंत्रियों का इस्तीफा
इस मामले ने जमकर राजनीति शुरू हो गई है। शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) के सांसद संजय राऊत ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि राज्य मंत्रिमंडल के 9 मंत्री भोदू बाबा खरात के पक्के भक्त थे। राऊत के अनुसार, ये मंत्री खरात के पास जाकर ‘अत्यंत घृणास्पद’ तांत्रिक अनुष्ठान (काला जादू) करते थे। उन्होंने मांग की है कि नैतिकता के आधार पर इन मंत्रियों को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक कुंभ मेला होगा हाईटेक और इको-फ्रेंडली, फडणवीस बोले तकनीक से थामेंगे भीड़, कार्बन फुटप्रिंट होगा पॉजिटिव
सुनेत्रा पवार का राज्यसभा से इस्तीफा; बारामती की जीत के बाद दिल्ली में उपराष्ट्रपति को सौंपा पत्र
अहिल्यानगर: प्रेम संबंध के चलते युवक की बेरहमी से पिटाई, डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या
ये दीदी की हार नहीं लोकतंत्र की हार है, संजय राउत ने दी चेतावनी, विपक्षी की एकजुटता पर बड़ा बयान
यह भी पढ़ें – अशोक खरात का पैर धोने वाली रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, CM फडणवीस ने सफाई सुनने से किया इनकार
वीडियो के दम पर मांगी रंगदारी
उसने चुपके से अशोक खरात द्वारा महिलाओं के साथ किए गए कथित अनाचार के वीडियो हथिया लिए थे, जिनमें 100 से महिलाओं के यौन शोषण के दृश्य कैद थे। इन्हीं वीडियो के दम पर नीरज ने खरात से 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी लेकिन खरात ने अपने रसूख के बल पर नीरज को निपटाने का प्रयास किया।
उसने नीरज के खिलाफ वीवी पुलिस थाने में एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज करा दिया लेकिन उसका दांव उल्टा पड़ गया। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद नीरज ने खरात की शिकार बनी महिलाओं को वीडियो भेजना शुरू किया, उन्हीं पीड़ित महिलाओं में से एक महिला की शिकायत की जांच के दौरान खरात के काले कारनामों की पोल खुल गई।
