- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Nashik Municipal Corporation Green Bond Listed Nse Fadnavis
शहरी विकास के लिए पूंजी बाजार का सहारा, नाशिक महानगरपालिका का ग्रीन बॉन्ड NSE पर लिस्ट
- Written By: अपूर्वा नायक
CM Devendra Fadnavis ने मुंबई के एनएसई में नाशिक महानगरपालिका के ग्रीन बॉन्ड की लिस्टिंग के दौरान रिंगिंग बेल बजाई। इस बॉन्ड से जुटाई गई राशि शहर की जलापूर्ति और विकास परियोजनाओं में खर्च की जाएगी।

देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Devendra Fadnavis NSE Event: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बीकेसी स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में ‘रिंगिंग बेल’ बजाकर नाशिक महानगरपालिका के ग्रीन बॉन्ड का लिस्टिंग किया।
इस अवसर पर सीएम देवेंद्र ने कहा कि नगर निगमों को अपने विकास कार्यों के लिए पूंजी बाजार में बॉन्ड जारी करके धन जुटाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि नाशिक नगर निगम की तर्ज पर अभिनव कोष बनाकर शहरी विकास को निश्चित रूप से वित्तीय बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नाशिक नगर निगम ने एक ही वित्त वर्ष में पहले प्राइवेट प्लेसमेंट और अब सार्वजनिक रूप से म्युनिसिपल बॉन्ड जारी कर पूंजी बाजार में प्रवेश किया है, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
दूसरे दिन भी भूखे रहे Rohit Pawar, तबीयत बिगड़ी पर आंदोलन जारी, कृषि मंत्री ने किया फोन
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने पहले चरण में 200 करोड़ रुपए तक के बॉन्ड की मंजूरी दी थी जिसकी सफलता को देखते हुए केंद्रीय बजट में इस सीमा को बढ़ाकर 1000 करोड़ रुपए कर दिया गया है। प्रोत्साहन राशि भी 200 करोड़ रुपए तक कर दी गई है।
ये भी पढ़ें :- मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ‘मिसिंग लिंक’ मई 2026 तक खुलेगा, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दी जानकारी
कुंभ से निवेश का केंद्र बनेगा नाशिक
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नाशिक क्षेत्र में करीब 25000 करोड़ रुपए के विकास कार्य शुरू किए गए है। ये कार्य केवल कुंभ के लिए ही नहीं, बल्कि नाशिक को एक विकसित महानगर के रूप में स्थापित करेंगे, जिससे यह शहर भविष्य में निवेश का केंद्र बनेगा, नगर निगम इस बॉन्ड से मिलने वाली राशि का उपयोग जलापूर्ति से जुड़ी सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए करेगा। प्रमुख कार्यों में मुकणे बांध पंपिंग स्टेशन की क्षमता वृद्धि, नये जलशुद्धीकरण केंद्र की स्थापना और विल्होली से साधुग्राम तक मुख्य गुरुत्व वाहिनी बिछाना शामिल है।
Nashik municipal corporation green bond listed nse fadnavis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Grah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी
Jun 14, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 14 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और स्वभाव? जानें क्या कहते हैं सितारे
Jun 14, 2026 | 06:15 AMइंजीनियरिंग छोड़कर बने सुपरस्टार, चांद पर भी बनाई थी अपनी पहचान, जानें Sushant Singh Rajput की जिंदगी के पहलू
Jun 14, 2026 | 06:06 AMराज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Jun 14, 2026 | 06:06 AMRaj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
Jun 14, 2026 | 06:01 AMAaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM













