नाशिक सेक्स स्कैंडल पर विधानमंडल में हंगामा, CM फडणवीस बोले-दोषियों को नहीं मिलेगी राहत
Devendra Fadnavis Action Statement: नाशिक सेक्स स्कैंडल को लेकर महाराष्ट्र विधानमंडल में जोरदार हंगामा हुआ। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
- Written By: अपूर्वा नायक
Chief Minister Devendra Fadnavis (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ashok Kharat Controversy Maharashtra: पूरे राज्य में नाशिक के तथाकथित ज्योतिषी अशोक खरात का मुद्दा छाया हुआ है। उसके काले कारनामे सोमवार को विधानमंडल में भी गूंजे। नाशिक सेक्स स्कैंडल को लेकर विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ।
पाखंडी तांत्रिक के हर साथी को जेल भेजने की मांग उठी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सदन को भरोसा दिलाया कि किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि इस मामले में 3 बड़े ब्यूरोक्रेट शामिल हैं। विधायक नाना पटोले ने सदन में इस मुद्दे पर खास चर्चा की मांग की।
होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री फडणवीस ने भरोसा दिलाया कि यह महिलाओं की इज्जत का सवाल है। महिलाओं का यह कहकर ब्रेनवॉश किया गया कि उनके पास अलग-अलग शक्तियां हैं। इस मामले में किसी को क्लीन चिट नहीं दी जाएगी। खरात सहित दोषियों पर कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इस मामले को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।
सम्बंधित ख़बरें
टूरिस्ट अट्रैक्शन बना नया ब्रिज, मिसिंग लिंक बना नया सेल्फी पॉइंट, 100 की रफ्तार पर जानलेवा फोटोबाजी
शक के चलते दोस्त का गला रेतने की कोशिश, पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में हमला
भगूर में नमो उद्यान पर राष्ट्रवादी-शिवसेना दल आमने-सामने, राष्ट्रवादी (अजित) की नगराध्यक्ष प्रेरणा बलकवडे भडकी
रिंग रोड भूसंपादन विवाद गहराया, किसान लामबंद, अधिकारियों पर मारपीट का आरोप
जिनकी तस्वीरें सामने आईं, वे इस्तीफा दें : पटोले
कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने कहा कि जिन लोगों की तस्वीरे भोदू बाबा के साथ सामने आई हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। ठाकरे गुट के विधायक भास्कर जाधव ने कहा कि इस मामले में सभी पार्टियों के प्रतिनिधि है। मैं किसी एक पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं। पाखंडी बाबा व उसके संपर्क में आए लोगों को विकसित महाराष्ट्र में ऐसा काम करने में शर्म नहीं आती?
खरात से मिलने वालों का हो HIV टेस्ट : वडेट्टीवार
वडेट्टीवार ने कहा कि खरात के साथ जिन भी मंत्रियों, नेताओं और बड़े अधिकारियों की फोटो हैं, उन्हें सह आरोपी बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, वीडियो क्लिप में दिखने वाले वाले सभी लोगों के मोबाइल सीडीआर चेक होने चाहिए, पाखंडी खरात से मिलने वाले सभी लोगों का एचआईवी टेस्ट होना चाहिए, नहीं तो संसर्गजन्य रोग फैल सकता है और सभी मर सकते हैं।
ये भी पढ़ें :- शाही होगी एसटी का सफर, बेड़े में शामिल होंगी 3000 स्मार्ट बसें, ‘राजमाता जिजाऊ’ बसों का उद्घाटन
उन्होंने कहा कि विकसित विचारों की विरासत वाले महाराष्ट्र में पाखंड का बाजार फल-फूल रहा है। उसे राजनीतिक और प्रशासनिक शह मिल रही है। खुद को भगवान का अवतार बताने वाले और ज्योतिष के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले खरात के 100 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो सामने आए है। इस बाबा ने महिलाओं का यौन शोषण किया है।
