आठ दिनों में दहलेगा महाराष्ट्र! नाना पटोले का सियासी भूकंप का दावा
Nana Patole : कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया है कि अगले आठ दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल आ सकता है और भाजपा सहयोगी दलों को तोड़ने के लिए कथित ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाएगी।
- Written By: आंचल लोखंडे
Nana Patole statement (सोर्सः सोशल मीडिया)
Maharashtra Political Crisis: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना पटोले ने अगले आठ दिनों में महाराष्ट्र बड़े सियासी भूकंप के कारण दहलेगा। उनका दावा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस बार अपने सहयोगी दलों को ही तोड़ने की साजिश रच रही है और जल्द ही ‘ऑपरेशन लोटस’ को अंजाम दिया जा सकता है।
नागपुर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नाना पटोले ने कहा कि बीजेपी का इतिहास रहा है कि वह हमेशा अपने मित्र दलों को खत्म करने का काम करती है। उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से पहले ही बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिलेगा। पटोले के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज कर दी है कि आखिर किस दल के टूटने की संभावना जताई जा रही है।
चार साल जारी है तोड़-फोड़ का दौर
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजनीति पिछले करीब चार वर्षों से तोड़-फोड़ाफोड़ का दौर जारी है। जून 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 40 से अधिक विधायकों ने बगावत कर दी थी, जिससे पार्टी टूट गई। जुलाई 2023 में अजीत पवार ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विद्रोह कर दल को दो हिस्सों में बांट दिया। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और उनके करीबी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
डीजल संकट से देशभर में 60 लाख कमर्शियल वाहन खड़े, रोजाना 21 अरब का नुकसान
महाराष्ट्र में फ्लाईओवर के नीचे बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक ‘लाल परी’ को मिलेगा बढ़ावा
मुंबई एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, 11 करोड़ की कोकीन के साथ 4 विदेशी गिरफ्तार
BMC Schools में रेनकोट-छाता वितरण पर संकट, खरीद प्रक्रिया में लगेंगे 45 दिन
नवनीत के दावे के बाद पटोले का बयान
इससे पहले अमरावती की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने यह दावा किया था कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और दिवंगत अजीत पवार की राकांपा के कई बड़े नेता, विधायक और सांसद भाजप के संपर्क में हैं। जब पटोले से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजप के इतिहास पर नजर दौड़ाएं तो साफ है कि शिंदे और पवार गुट का भविष्य अंधकारमय है। उन्होंने कहा, “इन दलों के नेताओं का भाजप में जाना कोई नई बात नहीं होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है और ऐसा हुआ तो राज्य में केवल दो ही पार्टियां बचेंगी, बीजेपी और कांग्रेस।”
ये भी पढ़े:मुंबई के 5-स्टार होटल में 25 हजार का कमरा और 365 दिन की बुकिंग; अशोक खरात के ‘हवाला हब’ का खुलासा
‘महाराष्ट्र की जनता चाहती है कांग्रेस की वापसी’
पटोले ने कहा कि अभी और भी बड़ा खेल बाकी है। बस आठ दिन रुक जाइए, आपको सब दिख जाएगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की जनता बीजेपी के इस खेल से ऊब चुकी है और वह पुन: कांग्रेस की सत्ता में वापसी चाहती है, लेकिन इसके लिए सरकार को बैलेट पेपर से मतदान कराना होगा। फिलहाल पटोले के इस बयान से सभी की नजरें अगले कुछ दिनों पर टिक गई हैं।
