Mumbai: वसई-विरार में अस्पताल भूमि सर्वेक्षण पर टकराव, रूपेश जाधव पर धमकाने का आरोप
Mumbai News: नालासोपारा-अचोले में प्रस्तावित 200 बेड के अस्पताल के सर्वेक्षण कार्य में पूर्व महापौर रूपेश जाधव ने बाधा डाली। विधायक राजन नाइक के निरीक्षण के दौरान हंगामा हुआ और विवाद खड़ा हो गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Mumbai News In Hindi: बहुजन विकास अधाड़ी के नेता और पूर्व महापौर रूपेश जाधव ने मंगलवार को नालासोपारा-अचोले आरक्षण संख्या-455 और सर्वेक्षण संख्या 6 में प्रस्तावित अस्पताल के सर्वेक्षण के कार्य में बाधा डाली।
नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक राजन नाइक भाजपा पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ अस्पताल स्थल का निरीक्षण करने गए थे। उस समय पूर्व महापौर रूपेश जाधव ने सर्वेक्षण कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों को परेशान करने की कोशिश की।
नालासोपारा-अचोले आरक्षण संख्या 455 और सर्वेक्षण संख्या-6 में प्रस्तावित सुसज्जित 200 बिस्तरों वाले अस्पताल कार्य का शिलान्यास किया गया। इस कार्य – के लिए वसई-विरार मनपा ने 15 करोड़ 82 लाख रुपये की निधि उपलब्ध कराई है। इस अस्पताल कार्य के लिए कार्यदिश भी जारी कर दिए गए हैं। इस सर्व सुविधायुक्त अस्पताल की भूमि भी मनपा के नाम हस्तांतरित कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ओबीसी अधिकारों के लिए राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी, विजय वडेट्टीवार ने दी चेतावनी
Sunday Rules: रविवार के दिन ग़लती से भी न करें ये 5 काम, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
International Yoga Day 2026: क्या नियमित योग से कम पड़ते हैं बीमार? जानिए रिसर्च क्या कहती है
Surya Dev Mantra: रविवार को करें सूर्य देव के 4 मंत्रों का जप, नौकरी, धन और मान-सम्मान में होगा लाभ
वसई विरार मनपा क्षेत्र के मरीजों के लिए महत्वपूर्ण अचोले में प्रस्तावित मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के लिए मनपा ने एक सलाहकार-वास्तुकार नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मनपा ने हाल ही में रुचि दिखाने हेतु एक विज्ञापन प्रकाशित किया है।
ये भी पढ़ें :- Metro Stations के नाम बदलने पर मुंबई कांग्रेस का हंगामा, सिद्धिविनायक के बाहर विरोध
विधायक और अधिकारी कर रहे थे निरीक्षण
इसी के चलते वर्तमान विधायक राजन नाइक अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ इस अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे। लेकिन बहुजन विकास आघाड़ी के नेता और पूर्व महापौर रूपेश जाधव ने इस कार्य में बाधा डाली और अधिकारियों को धमकाया। उन्होंने वर्तमान विधायक के साथ धक्का मुक्की कर इस कार्य से रोकने का प्रयास किया। उक्त अस्पताल स्थल के बगल में दीवान नामक एक निर्माण व्यवसायी की भूमि स्थित है। पूर्व महापौर रूपेश जाधव ने इस स्थल पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण कर लिया है। यह बात सामने आई है कि रूपेश जाधव इन अतिक्रमणों को बचाने के इरादे से यह बाधा खड़ी कर रहे हैं।
