Ghatkopar Police Colony: 57 साल पुरानी रेलवे पुलिस कॉलोनी जर्जर, समाधान की मांग तेज
Ghatkopar East की 1968 में बनी रेलवे पुलिस कॉलोनी गंभीर रूप से जर्जर हो चुकी है। पुलिसकर्मियों के परिवारों ने विधायक पराग शाह से मिलकर यहीं नए आवास देने की मांग की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Railway Police Housing Mumbai: घाटकोपर पूर्व में 35 एकड़ जमीन पर 1968 में बनी पुरानी रेलवे पुलिस कॉलोनी की स्थिति। दयनीय हो गई है।
इसके जर्जर हालात में लोग रहने को मजबूर हैं। यहां रहने वाले पुलिस कर्मियों की पत्नियों ने स्थानीय विधायक पराग शाह से मिल कर अपनी आपबीती सुनाई।
वर्ली, नायगांव में पुलिसकर्मियों को दिए गए आवास की तरह इसी जगह घर दिए जाने की मांग की। इसको लेकर ‘नवभारत’ ने आवाज भी उठाई थी। चुनाव खत्म होने के बाद पीड़ितों ने शाह से मिलकर समाधान करने की मांग की है, जिसको लेकर शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिल कर समाधान करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि मई 2024 में मनपा ने 17 इमारतों को नोटिस भेज कर जर्जर बताया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 100 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 13 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में रसायन बरामद
सोलापुर में पीएम मोदी के अपील की निकली हवा; पालक मंत्री की बैठक में उमड़ा 150 गाड़ियों का काफिला
Homemade Pizza: घर पर बच्चों को करना है खुश, तो बनाएं पिज्जा, नोट कर लें ये आसान रेसिपी
गोवंडी में 72 घंटे की तोड़फोड़ नोटिस से तनाव, पुनर्वसन की मांग तेज; बीएमसी पर नियमों के उल्लंघन के आरोप
हमारी कॉलोनी जर्जर हो चुकी है।हमने कई बार सरकार और प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस पर जल्द निर्णय लें। आज हमने स्थानीय विधायक पराग शाह को पत्र दिया है।
– सुशील वी। जंगम, संगठक मुंबई, महाराष्ट्र पुलिस बॉयज एसोसिएशन।
यहीं पर उपलब्ध कराएं घर
इस जगह पर 24 इमारतें हैं, जिसमें से 7 इमारतों को तोड़ा गया। इसके रहिवासियों को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया, 1968 में 1 नम्बर से 7 तक इमारत बनी थी, जिसे अब तोड़ दिया गया, जबकि 1984 में 8 नंम्बर से 24 नम्बर की इमारत बनाई गई जो कि पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :- Vasai Virar Election Result: 10 साल बाद मनपा को मिलेगा विपक्ष का नेता, BJP बनी मजबूत विपक्ष
जिसको लेकर पुलिसकर्मियों की पत्नियों और महाराष्ट्र पुलिस बॉयज संगठन ने कई बार आवाज उठाई है। सरकार से लिखित में मांग भी की लेकिन इसका कोई भी स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। पुलिस में कार्यरत कर्मचारी मांग कर रहे है कि वीं, नायगांव में पुलिसकर्मियों को दिए गए आवास की तरह इसी जगह घर दिया जाए।
