MVA में महा-संग्राम, Ambadas Danve के नाम पर कांग्रेस बिफरी, क्या फिर मायके लौटेंगे उद्धव ठाकरे?
MVA rift 2026: महाराष्ट्र MLC चुनाव 2026, Ambadas Danve के नाम पर विजय वडेट्टीवार की नाराजगी ने बढ़ाई MVA की मुश्किलें। संजय राउत और फडणवीस के बयानों से उद्धव की भाजपा में वापसी की अटकलें तेज।
- Written By: गोरक्ष पोफली
अंबादास दानवे व विजय वडेट्टीवार (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Ambadas Danve MLC candidate: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है क्या महाविकास अघाड़ी (MVA) का फेविकोल कमजोर पड़ गया है? अप्रैल 2026 की तपती गर्मी में विधान परिषद (MLC) चुनाव की घोषणा होते ही गठबंधन के भीतर दरारें अब गहरी खाई में बदलती दिख रही हैं। शिवसेना (UBT) द्वारा अंबादास दानवे को उम्मीदवार बनाने के एकतरफा फैसले ने कांग्रेस के खेमे में आग लगा दी है।
वडेट्टीवार बनाम दानवे
कांग्रेस के कद्दावर नेता विजय वडेट्टीवार ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। वडेट्टीवार का कहना है कि गठबंधन में यह चर्चा हुई थी कि अगर उद्धव ठाकरे खुद उम्मीदवार बनते हैं, तो पूरा विपक्ष एकजुट होकर उन्हें समर्थन देगा। लेकिन अचानक अंबादास दानवे के नाम की घोषणा ने कांग्रेस को हतप्रभ कर दिया है। यह विवाद इसलिए भी गंभीर है क्योंकि वडेट्टीवार और दानवे के बीच का 36 का आंकड़ा पुराना है। सितंबर 2023 में वडेट्टीवार ने आरोप लगाया था कि दानवे ने फर्जी ओबीसी (OBC) प्रमाण पत्र बनवाया है, जबकि वे मराठा समाज से आते हैं। उस समय मची रार अब 2026 के चुनाव में फिर से उभर आई है। वडेट्टीवार का कहना है कि बिना सलाह-मशविरे के दानवे को थोपना गठबंधन के धर्म के खिलाफ है।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | On Shiv Sena UBT nominating Ambadas Danve as MVA’s MLC candidate, Congress leader Vijay Wadettiwar says, “We had said that if Uddhav ji himself became the candidate from the Maha Vikas Aghadi, we all would support him, and we had already discussed… pic.twitter.com/t4uZkw4qXu — ANI (@ANI) April 30, 2026
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान से भी गर्म हुआ महाराष्ट्र, अकोला 46.9°C के साथ महाराष्ट्र में सबसे गर्म, विदर्भ बना भट्टी
Mumbai BMC Nala Cleaning: मुंबई में मानसून से पहले BMC अलर्ट, 31 मई तक नाला सफाई पूरी करने के निर्देश
Nitesh Rane का अमरावती दौरा रद्द, अचलपुर में सभा के बिना लौटे समर्थक, दुकानदारों में गुस्सा
सुविधाएं पूरी, सेवा अधूरी- बेलोरा एयरपोर्ट पर उठे सवाल, उड़ान के इंतजार में अमरावती
कांग्रेस भी ठोक सकती है ताल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने संकेत दिए हैं कि अगर शिवसेना (UBT) ने अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, तो कांग्रेस अपना अलग उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। सपकाल फिलहाल दिल्ली में आलाकमान के साथ बैठक कर रहे हैं। चर्चा है कि कांग्रेस अब एकला चलो की नीति पर विचार कर रही है, जिससे 12 मई को होने वाले चुनाव में विपक्ष की एकता तार-तार हो सकती है।
क्या उद्धव और फडणवीस में होने वाला है भरत-मिलाप?
राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चटखारे लेकर जो चर्चा सुनी जा रही है, वह है उद्धव सेना की घर वापसी! हाल ही में संजय राउत की मुरलीधर मोहोल से मुलाकात और उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से कथित भेंट ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है। जब फडणवीस से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने रहस्यमयी अंदाज में कहा, हमें छिपकर मिलने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूकंप ला दिया है। क्या यह महज इत्तेफाक है या किसी बड़े भरत-मिलाप की पटकथा? क्या उद्धव ठाकरे कांग्रेस का साथ छोड़कर फिर से अपनी पुरानी सहयोगी भाजपा के पास (अपने राजनैतिक मायके) लौटने की तैयारी कर रहे हैं?
यह भी पढ़ें: MVA में दरार? अंबादास दानवे के नाम पर कांग्रेस का विरोध, हर्षवर्धन सपकाल ने किया स्वतंत्र उम्मीदवार का दावा
आगे क्या?
महाविकास अघाड़ी गठबंधन की नाव में छेद बड़ा हो चुका है। एक तरफ अंबादास दानवे खुद को साझा उम्मीदवार बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ कांग्रेस इसे अपमान बता रही है। अगर उद्धव और फडणवीस की नजदीकी बढ़ती है, तो 2026 का यह विधान परिषद चुनाव महाराष्ट्र के राजनैतिक मानचित्र को हमेशा के लिए बदल सकता है।
