Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MVA में मनसे की एंट्री पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने बढ़ाया दबाव

Maharashtra Nikaay Chunaav: मविआ में मनसे की एंट्री को लेकर खींचतान तेज हो गई है। कांग्रेस को वोट बैंक खिसकने का डर, जबकि उद्धव ठाकरे मनसे संग गठबंधन के पक्ष में है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Nov 11, 2025 | 11:07 AM

महाविकास आघाड़ी (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Election: मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य के अन्य स्थानीय निकाय चुनावों की पृष्ठभूमि में महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के भविष्य पर सर्वाधिक संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

गठबंधन में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की एंट्री पर मतभेद इसकी बड़ी वजह है। एक तरफ जहां पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी शिवसेना यूबीटी (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मनसे से गठबंधन करने का निर्णय ले चुके हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस मविआ में मनसे की एंट्री का विरोध कर रही है।

लेकिन जानकार कांग्रेस के विरोध को महज प्रेशर गेम बता रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव भी इसकी एक बड़ी वजह मानी जा रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण के तहत 11 नवंबर को होनेवाले मतदान के बाद कांग्रेस खासकर मुंबई में मनसे पर अपना मन बदल सकती है।

मनसे से पारंपरिक वोटों के खिसकने का डर

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। नगर परिषद की 246 और नगर पंचायत की 42 सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। इसी के साथ राज्य में विपक्षी सियासी दलों में गठबंधन पर जबर्दश्त प्रेशर गेम भी शुरू हो गया है।

विपक्षी गठबंधन मविआ में कांग्रेस के बड़े नेता अब तक मनसे को शामिल करने का विरोध कर रहे थे लेकिन सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने मुंबई में अपने दम पर चुनाव लड़ने का दावा करके पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनकी पार्टी यूबीटी सहित सभी को सकते में डाल दिया। क्योंकि खासकर मुंबई मनपा चुनाव की पृष्ठभूमि में उद्धव और राज के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं।

उद्धव कई मौकों पर खुलकर कह चुके हैं कि हम साथ रहने के लिए नजदीक आए हैं। यूबीटी के नेता कहते रहे हैं कि मनसे को मविआ में शामिल करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष चर्चा चल रही है। लेकिन वडेट्टीवार की घोषणा को राज्य के सियासी गलियारे में सीट बंटवारे के लिए कांग्रेस का दबाव तंत्र कहा जा रहा है।

मनसे व उसके नेता राज ठाकरे की हिंदी भाषी और मुसलमान विरोधी छवि के कारण कांग्रेस को अपने परंपरागत वोट बैंक के बिदकने का डर सता रहा है। खासकर बिहार चुनाव को देखते हुए कांग्रेस अभी तक मनसे से सीधे गलबहियां करने से बचती रही है।

मुंबई में बीजेपी नीत महायुति का एकजुट होकर चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि मविआ के घटक दल अलग-अलग चुनाव लड़ने का जोखिम मोल नहीं ले सकते हैं। इसलिए बिहार चुनाव के बाद कांग्रेस बीएमसी बीजेपी को काबिज होने से रोकने के बहाने राज की मविआ में एंट्री को हरी झंडी दिखा सकती है। एक अटकल ये भी लगाई जा रही है कि मनसे को सीधे गठबंधन में शामिल करने की बजाय मनसे को शिवसेना के कोटे से सीटें दिलवा कर गठबंधन में शामिल किया जा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष के बयान से अटकलों को बल

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के बारे में पूछे गए प्रश्न पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकालने कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव स्वबल (अपने दम पर) लड़ने की भावना कई नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में है और यह भावना समय-समय पर व्यक्त की गई है, लेकिन अभी तक मुंबई महानगरपालिका के चुनाव घोषित नहीं हुए है। चुनाव घोषित होने के बाद ही इससे संबंधित निर्णय लिया जाएगा।

उद्धव पर दबाव तंत्र

फिलहाल मविआ में ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए कांग्रेस के साथ-साथ मनसे ने भी दबाव तंत्र का प्रयोग शुरू कर दिया है। सोमवार को कुछ रिपोटों में दावा किया गया है कि मनसे की अब तक की समीक्षा बैठकों के बाद राज ने मुंबई की 227 में से 125 सीटों को अपनी पार्टी के लिए अनुकूल माना है और यहां अपने उम्मीदवार लड़ाने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें :- Mumbai: शुक्ला कंपाउंड विवाद पर राजनीति तेज, गोपाल शेट्टी ने उठाई आवाज

इनमें माहिम, दादर, परेल, लालबाग, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, जोगेश्वरी, भायखला, वर्ली जैसी ज्यादातर मराठी भाषी बहुल मतदाताओं वाली सीटें शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर सीटों पर पहले से ही यूबीटी के उम्मीदवारों का कब्जा रहा है।

Mva manase gathbandhan controversy mumbai bmc election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 11, 2025 | 11:07 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

मुंबई लोकल में गूंजी उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की आवाज, युवक कांग्रेस ने यात्रियों के बीच चलाया अभियान

2

मुंबई जीतने के दृढ़ संकल्प के साथ लड़ें: उद्धव ठाकरे का पदाधिकारियों को निर्देश

3

रामदास अठावले सीट बंटवारे से नाराज़, बोले-BJP के पास 26 सीटों का प्रस्ताव, कम से कम 15-16 सीटें दें

4

प्रणीति शिंदे को सोलापुर में झटका, घोषित उम्मीदवार AIMIM में शामिल, राजनीतिक कारण सामने आया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.