अकोला रेलवे स्टेशन परिसर में अतिक्रमण पर मनपा की बड़ी कार्रवाई, सड़क पर बना होटल जमींदोज
Akola Illegal Construction News: अकोला में मनपा ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए रेलवे स्टेशन मार्ग पर सड़क की जगह बने होटल को जेसीबी से जमींदोज किया। यातायात बाधा के चलते यह कार्रवाई की गई।
- Written By: रूपम सिंह
अकोला रेलवे स्टेशन परिसर में अतिक्रमण पर मनपा की बड़ी कार्रवाई तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Akola Municipal Corporation News: अकोला शहर में अतिक्रमणों के खिलाफ अकोला महानगरपालिका ने अपना अभियान और अधिक तीव्र कर दिया है। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित उत्तर जोन कार्यालय के पास सड़क की जगह पर बनाए गए एक होटल के अतिक्रमण पर मनपा के अतिक्रमण निर्मूलन दस्ते ने कार्रवाई करते हुए होटल को जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई मनपा आयुक्त डा. सुनील लहाने और उपायुक्त विजय पारतवार के मार्गदर्शन में की गयी।
रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग और जोन कार्यालय के पास यह होटल सड़क की जगह पर अतिक्रमण कर संचालित किया जा रहा था।यातायात में उत्पन्न हो रही थी बाधा इसके कारण इस क्षेत्र में यातायात को बाधा उत्पन्न हो रही थी। मनपा ने पूर्व नियोजित प्रारुप के अनुसार इस अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। पूर्व जोन कार्यालय के सहायक आयुक्त राजेश सरप के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जेसीबी मशीन की मदद से होटल का अनधिकृत निर्माण
हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कोई अनुचित घटना न हो।
यह भी पढ़ें:-उर्ध्व वर्धा सिंचन परियोजना: रबी सीजन के लिए सिंचाई और जल आरक्षण योजना को मंजूरी
सम्बंधित ख़बरें
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
दस्ते सहित अनेक अधिकारी थे उपस्थित
इसके लिए अकोला मनपा का सुरक्षा दस्ता और अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में तैनात थे। इस अभियान में सहायक आयुक्त विठ्ठल देवकते, सहायक अतिक्रमण निर्मूलन अधिकारी चंद्रशेखर इंगले, प्रवीण मिश्रा, कनिष्ठ अभियंता अक्षय बोर्डे, राहुल राऊत, पूर्व जोन के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक शैलेश पवार तथा अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी सहभागी हुए।
