Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई को मिलेगी हरियाली की नई सौगात, दहिसर-भांडुप और माहुल में बनेगा मैंग्रोव वन पार्क

Mumbai News: राज्य सरकार ने गोराई के बाद दहिसर, भांडुप और माहुल में मैंग्रोव वन पार्क बनाने का फैसला किया है। यहां सफारी, बर्ड वॉचिंग टावर और ग्लास ब्रिज जैसी सुविधाएं होंगी।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 31, 2025 | 11:10 AM

मैंग्रोव वन पार्क (pic credit; social media)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra News: महानगर और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से घटते मैंग्रोव वनों को बचाने और पर्यटन को नया आयाम देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गोराई में देश का पहला मैंग्रोव वन पार्क लगभग तैयार हो चुका है और अब सरकार ने दहिसर, भांडुप और माहुल में भी ऐसे ही मैंग्रोव वन पार्क बनाने का निर्णय लिया है।

इन पार्कों को खासतौर पर इस तरह विकसित किया जाएगा कि लोग मैंग्रोव वनों की अनूठी जैव विविधता और तटीय पारिस्थितिकी को नजदीक से देख और समझ सकें। इसके लिए मैंग्रोव सफारी, बर्ड वॉचिंग टावर, ग्लास ब्रिज और अन्य पर्यटक आकर्षण शामिल किए जाएंगे। यहां आने वाले लोग पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियों को करीब से देख सकेंगे और साथ ही प्राकृतिक तंत्र के महत्व को भी समझ पाएंगे।

गोराई मैंग्रोव वन पार्क का निर्माण लगभग 19.76 एकड़ क्षेत्र में किया गया है और इसकी लागत करीब 33.43 करोड़ रुपये आई है। पार्क में एक प्रकृति व्याख्यान केंद्र, मैंग्रोव ट्रेल, पक्षी प्रयोगशाला और 800 मीटर लंबा पैदल मार्ग बनाया गया है। यह मार्ग सीधे मैंग्रोव क्षेत्र के बीच से होकर गुजरता है ताकि पर्यटक प्रकृति का असली अनुभव ले सकें। पार्क का काम अंतिम चरण में है और इसके जल्द खुलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार

अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय

मुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी

इसे भी पढ़ें- नागपुर के नारा नेशनल पार्क को विकसित करे सरकार, विधानसभा में नितिन राऊत ने उठाया मुद्दा

राज्य सरकार के मुताबिक, मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते प्रदूषण, औद्योगीकरण और अतिक्रमण से मैंग्रोव वनों का क्षेत्र काफी प्रभावित हुआ है। इसी खतरे को देखते हुए साल 2013 में सरकारी भूमि पर स्थित मैंग्रोव क्षेत्रों को आरक्षित वन का दर्जा दिया गया और 2014 में इन पर विशेष नियंत्रण रखने के लिए अलग इकाइयां बनाई गईं। अब इस पहल को और मजबूत करने के लिए दहिसर, भांडुप और माहुल में नए पार्क बनाए जाएंगे।

मैंग्रोव वन विभाग ने बताया कि तटीय इलाकों में वृक्षारोपण के लिए नर्सरियां भी तैयार की गई हैं और अवैध अतिक्रमणों पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। सरकार का मानना है कि यह कदम न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर होगा बल्कि मुंबईवासियों के लिए पर्यटन और मनोरंजन का नया ठिकाना भी बनेगा।

Mumbai will get a new gift of greenery mangrove forest park will be built in dahisar bhandup and mahul

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 11:10 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.