Watermelon Death Case: हंसमुख स्वभाव व मिलनसार व्यवहार.., डोकाडिया परिवार के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?
Pydhonie Family Death: मुंबई के पायधुनी में तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 सदस्यों की संदिग्ध मौत। चूहे मारने वाली दवा का असर। स्थानीय निवासियों ने बीएमसी की सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल।
- Written By: गोरक्ष पोफली
डोकाडिया परिवार की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Watermelon Death Case: दक्षिण मुंबई के व्यस्त इलाके पायधुनी से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पिछले महीने एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जांच में पता चला कि यह मौतें तरबूज पर चूहे मारने वाली दवा (Rat Poison) के संपर्क में आने के कारण हुई हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।
सबसे छोटी बेटी घर पर ही शांत हो गया
घटना के बारे में बताते हुए एक पड़ोसी ने कहा, यह सुनकर हम सब सन्न रह गए। हमें समझ नहीं आ रहा कि सच क्या है और कौन क्या कह रहा है। जब रविवार सुबह हम जागे, तब इस पूरी घटना का पता चला। परिवार की सबसे छोटी बेटी तो घर पर ही दम तोड़ चुका था। यह देखना बहुत ही दुखद था।
बीएमसी की लापरवाही पर उठे सवाल
इलाके में चूहों के बढ़ते आतंक को लेकर पड़ोसियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, इस इलाके में चूहों की समस्या बहुत गंभीर है। हमने कई बार बीएमसी (BMC) से शिकायत की है कि यहाँ साफ-सफाई कराई जाए और चूहों से निजात दिलाई जाए, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
Water Crisis: हाडशी में पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
नागपुर पुलिस अलर्ट: ऑपरेशन थंडर 2.0 की समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था पर मंथन
यवतमाल के पांढरकवडा यातायात उपशाखा में स्टाफ का भारी संकट, 12 पदों के मुकाबले केवल 3 कर्मचारी
पिंपरी-चिंचवड़: 4500 करोड़ के कर्ज में डूबी PCMC में वीआईपी शौक पर खर्च, नियमों से महंगी गाड़ियां खरीदी
हंसमुख स्वभाव का था परिवार
मोहल्ले वालों के अनुसार, पीड़ित परिवार बहुत ही मिलनसार था। पड़ोसियों ने बताया कि परिवार के सभी लोग अच्छे थे और घर की महिला बहुत ही हंसमुख स्वभाव की थी। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि एक रात का खाना पूरे परिवार के लिए आखिरी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: TCS Nashik Case: निदा खान की खत्म हुई लुका-छिपी, कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार ने रात में तरबूज खाया था। आशंका है कि उस तरबूज या घर के किसी खाने के सामान में अनजाने में चूहे मारने वाली दवा मिल गई थी। जहर का असर इतना घातक था कि परिवार के सदस्यों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।
