Mumbai News: पानी की कमी से निपटने की तैयारी, महापौर ने पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के दिए निर्देश
Mumbai में बढ़ती गर्मी और जल संकट के बीच BMC ने पुराने कुओं और तालाबों को फिर से सक्रिय करने का फैसला किया है। महापौर ने जल प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
मेयर रितु तावड़े (सोर्स: सोशल मीडिया )
Mumbai Water Crisis BMC: मुंबई में बढ़ती गर्मी के साथ ही लगातार पानी की मांग बढ़ती जा रही है। जलसंकट को देखते हुए अब बीएमसी को महानगर के पुराने कुओं और तालाबों की याद आने लगी है।
पानी सप्लाई को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मुंबई की महापौर रितु तावड़े ने पुराने कुओं और तालाबों का सही प्रबंधन कर मुंबई वासियों को बिना रुकावट पानी सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
पानी सप्लाई की समस्या बढ़ रही है, इसलिए महापौर ने मनपा के जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की। शहर के कई कुएं और तालाब लुप्त हो चुके हैं। ऐसे में महापौर ने पारंपरिक पानी के स्त्रोत को फिर से जिंदा करने, पानी के दूसरे सोर्स खोजने पर बल दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
राज्य में ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ अभियान को मिली नई रफ्तार, 5,010 स्वास्थ्यकर्मियों को मिला प्रशिक्षण
महाराष्ट्र में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई पॉलिसी, 1 अगस्त से ‘डोमिसाइल सर्टिफिकेट’ हुआ अनिवार्य
SRPF जवान आत्महत्या मामले में नया मोड़: प्रेमिका और महिला कांस्टेबल को कौस्तुभ सांगले ने दी थी सुसाइड की चेतावन
उन्होंने मुंबई के सभी पब्लिक, सरकारी और प्राइवेट कुओं और बोरहोल की अपडेटेड जानकारी तुरंत इकट्ठा करने का निर्देश दिया है। साल 2009 में कम बारिश की वजह से बीएमसी ने कुओं की मरम्मत की थी और लोगों को पानी उपलब्ध कराया था। उसी आधार पर सभी कुओं की जांच की जानी चाहिए।
पानी प्रबंधन जरूरी, पेयजल की बने योजना
जिन कुओं को तुरंत चालू किया जा सकता है, उन्हें प्राथमिकता के साथ शुरू करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। महापौर ने कहा कि मुंबई में बढ़ती आबादी की वजह से पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए पानी प्रबंधन जरूरी हो गया है।
कुओ से कितना सुरक्षित पेयजल इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी जांच की जाए और उसी के हिसाब से योजना बनाई जाए। इन कुओं का इस्तेमाल सिर्फ बागवानी या सफाई तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें :- Mumbai Investment Fraud: 18% रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी, मामला EOW को सौंपा गया
सोसाइटियां और इंडस्ट्री सेक्टर करे सहयोग
महापौर रितु तावड़े ने कहा कि मुंबई में पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए प्राइवेट हाउसिंग सोसाइटियों और इंडस्ट्री सेक्टर को सहयोग करना चाहिए। सोसाइटियों को अपने इलाके में कुओं और उनकी पाइपों का रेगुलर रखरखाव, मरम्मत और सफाई करनी चाहिए। वॉटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम लगाने चाहिए, ग्राउंडवाटर नियमों के मुताबिक लिमिट के अंदर पानी निकाला जाए, भविष्य में पानी की कमी से बचने के लिए रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर जोर दिया जाना चाहिए।
