Mumbai Investment Fraud: 18% रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी, मामला EOW को सौंपा गया

Mumbai Investment Fraud: मुंबई में निवेश के नाम पर 131 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 18% रिटर्न का लालच देकर परिवार से बड़ी रकम ठगी, जांच अब EOW कर रही है।
Mumbai Fake Loan Scam News
मुंबई फेक लोन स्कैम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Investment Fraud 131 Crore Case: मुंबई में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दक्षिण मुंबई के एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक निवेशक और उसके परिवार से 131 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अब मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी गई है। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित वित्तीय धोखाधड़ी का मामला हो सकता है, जिसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है।

18% रिटर्न का दिया लालच

घाटकोपर निवासी 62 वर्षीय शिकायतकर्ता जवाहरलाल मोहनलाल शाह और उनके परिवार को आरोपियों ने 18% वार्षिक रिटर्न का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने 2016 से 2018 के बीच कुछ रिटर्न का भुगतान भी किया, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ गया।

करोड़ों रुपये का निवेश

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नकद और चेक के माध्यम से करीब 64.70 करोड़ रुपये जुटाए। जैसे-जैसे निवेश बढ़ता गया, आरोपियों ने न तो मूलधन लौटाया और न ही वादा किया गया मुनाफा दिया।

Mumbai में ठगी का आंकड़ा 131 करोड़ तक पहुंचा

ब्याज और मूलधन को मिलाकर कुल धोखाधड़ी का आंकड़ा 1,31,41,56,145 रुपये तक पहुंच गया है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित पीड़ितों और आरोपियों की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि निवेशकों को अधिक रिटर्न के लालच से बचना चाहिए और किसी भी योजना में निवेश से पहले उसकी पूरी जांच करनी चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com