पुलिस अधिकारी के कहने पर कॉन्स्टेबल ने ली 50 हजार की रिश्वत, सब-इंस्पेक्टर हिरासत में; ACB के जाल में ऐसे फंसे

Mumbai ACB Trap: मुंबई के वीपी रोड थाने के मामले में मदद के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप। एसीबी ने सब-इंस्पेक्टर को हिरासत में लिया, कॉन्स्टेबल रकम लेकर फरार।
Mumbai ACB Trap Police PSI Constable Bribe
मुंबई एसीबी ट्रैप, पुलिस पीएसआई कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार सोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • आरोपी और उसकी मां की मदद के लिए मांगे गए थे 50 हजार रुपये।

  • एसीबी के जाल में सब-इंस्पेक्टर हिरासत में, कॉन्स्टेबल फरार।

  • भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू।

Mumbai ACB Trap Police PSI Constable Bribe: मुंबई के वीपी रोड पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोपी और उसकी मां की मदद करने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है। एसीबी की कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर हिरासत में लिया गया, जबकि रिश्वत की रकम लेने वाला कॉन्स्टेबल फरार हो गया।

50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप

मुंबई पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान आरोपी और उसकी मां को मदद पहुंचाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। मुंबई के वीपी रोड पुलिस थाने से जुड़े इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार, 18 नवंबर को जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस उपनिरीक्षक के कहने पर एक कॉन्स्टेबल ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की। हालांकि, एसीबी टीम की भनक लगते ही वह पैसे लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उपनिरीक्षक को हिरासत में ले लिया गया है।

Mumbai ACB Trap Police PSI Constable Bribe
Mumbai Fire News: मुंबई के लालबाग में 10 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां तैनात

25-25 हजार रुपये मांगे थे

एसीबी के अनुसार, 39 वर्षीय शिकायतकर्ता और उसकी मां के खिलाफ वीपी रोड पुलिस थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है। इस मामले की जांच परिवीक्षाधीन पुलिस उपनिरीक्षक हरेश्वर यशवंत शेंडे (26) कर रहे थे।

आरोप है कि जांच में शिकायतकर्ता और उसकी मां की मदद करने के लिए शेंडे ने दोनों के नाम पर 25-25 हजार रुपये के हिसाब से कुल 50 हजार रुपये की मांग की थी। रिश्वत देने के इच्छुक नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने 16 नवंबर को मुंबई एसीबी में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Mumbai ACB Trap Police PSI Constable Bribe
नासिक कुंभ का बजट प्रयागराज से 5 गुना ज्यादा! खर्च 35 हजार करोड़ के पार, नए प्रस्तावों पर लगेगी ब्रेक

एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद 16 और 18 नवंबर को रिश्वत मांगने के आरोपों का सत्यापन किया गया। एसीबी के मुताबिक, इस दौरान सब-इंस्पेक्टर द्वारा 50 हजार रुपये मांगने और रकम स्वीकार करने की सहमति देने की पुष्टि हुई।

इसके बाद 18 नवंबर को एसीबी ने जाल बिछाया। आरोप है कि शेंडे ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम अपने साथ ड्यूटी पर मौजूद कॉन्स्टेबल धनंजय दिलीप वायसे को देने के लिए कहा। कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये स्वीकार कर लिए, लेकिन एसीबी टीम को देखकर रकम लेकर फरार हो गया।

सब-इंस्पेक्टर हिरासत में, कॉन्स्टेबल की तलाश

एन्टी करप्शन ब्यूरो(ACB) ने सब-इंस्पेक्टर शेंडे को शाम 7:26 बजे वीपी रोड पुलिस थाने से हिरासत में लिया। उनके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। फरार कॉन्स्टेबल का मोबाइल फोन भी पुलिस थाने से बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपियों के घरों की तलाशी और अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है।

एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की है। कार्रवाई का पर्यवेक्षण सहायक पुलिस आयुक्त सुनील हारुगडे ने किया, जबकि जाल बिछाने की जिम्मेदारी पुलिस निरीक्षक जगदीश मोरे ने संभाली।