

Mumbai Chivda Galli Lalbaug Fire Incident: मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली में पूनम बिल्डिंग में गुरुवार, 19 नवंबर को आग लगने की घटना सामने आई। बीएमसी के मुंबई अग्निशमन दल (MFB) को सुबह 10:16 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर लगी है। यह इमारत ग्राउंड प्लस 10 मंजिल की है।
सुबह 10:50 बजे अग्निशमन दल ने आग को लेवल-1 घोषित किया। मौके पर दमकल की 3 फायर इंजन, 1 फायर टैंकर, 2 जंबो टैंकर, 1 हाई राइज फायर फाइटिंग व्हीकल, 1 ब्रीदिंग अपरेटस वैन, 1 टर्न टेबल लैडर, 1 एडवांस्ड लाइटिंग प्लांट और अन्य दमकल वाहन तैनात किए गए हैं।
घटनास्थल पर मुंबई पुलिस, 108 एंबुलेंस, बीएमसी के संबंधित विभागों के कर्मचारी, बेस्ट के कर्मचारियों और स्थानीय वार्ड के कर्मचारियों के भी मौजूद हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
मुंबई के लालबाग स्थित चिवड़ा गली में पूनम बिल्डिंग के दसवें मंजिल पर आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बीएमसी अधिकारी और मुंबई पुलिस की जांच के बाद ही आग के सही कारणों का पता लग पाएगा, जिसके लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।