विरार-दहानू रूट पर दौड़ेगी 15 डिब्बों की लोकल ट्रेन, मुंबई वालों का सफर होगा सस्ता
Mumbai Local Train News : मुंबई में लोकल ट्रेन से सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज है। विरार-दहानू के बीच चलने वाले लोकल ट्रेन के डिब्बे बढ़ने जा रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
मुंबई लोकल ट्रेन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai Local Virar – Dahanu Train: मुंबई के उपनगरीय यात्रियों के लिए नए साल में एक बड़ी राहत की संभावना है। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से विरार से दहानू के बीच पहली बार 15 कोच वाली लोकल ट्रेन चलाने का प्लान तैयार किया है। इस रूट पर लगातार बढ़ रही जनसंख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ऑपरेटिंग विभाग ने यह प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही विरार–दहानू के बीच चल रही 12 कोच लोकल को 15 कोच रेक से बदला जाएगा। शुरुआती चरण में 6 लोकल सेवाएँ 15 कोच की रहेंगी।
नया टाइमटेबल 2026 में
1 जनवरी 2026 से एक्सप्रेस ट्रेनों का नया टाइमटेबल लागू होगा, जबकि लोकल ट्रेनों के लिए नया शेड्यूल मार्च या अप्रैल में लागू किया जाएगा। नई जानकारी के अनुसार, चर्चगेट और विरार के बीच 10 से 12 अतिरिक्त सर्विस शुरू करने की योजना है। उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी 2026 तक पश्चिम रेलवे को एक नई एसी रेक भी मिल सकती है। एक रेक बढ़ने पर 10 एसी सर्विसेज बढ़ाई जा सकती हैं।
मेट्रो-3 यात्रियों के लिए भी राहत
मेट्रो से रोजाना यात्रा करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने पहली बार मेट्रो-3 यात्रियों के लिए ‘मेट्रो कनेक्ट-3’ ऐप के जरिए डिस्काउंटेड मंथली पास की सुविधा लॉन्च की है, जिससे रोज सफर करने वाले लोगों का खर्च घटेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आपातकाल! नासिक में बादल फटने की आशंका और राज्य में भारी बारिश के बीच, सुप्रिया सुले की मांग
मुंबई पर आफत का डबल अटैक, भारी बारिश के साथ तूफानी हवा, जर्जर इमारतों और वृक्षों से रहें दूर
और कितने दिन होगी भारी बारिश? मुंबई के लिए क्या है एडवाइजरी, क्या कहता है मौसम विभाग
पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम से 18 महिलाओं की किडनी हुई खराब! नागपुर से मुंबई तक मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- फ्री में सिगरेट नहीं मिली तो ‘Koyta Gang’ ने मचाया आतंक, दुकान में तोड़फोड़ का VIDEO वायरल
नई योजना के तहत 60-ट्रिप पास पर 15% छूट और 45-ट्रिप पास पर 10% छूट मिलेगा। मेट्रो-3 में रोज करीब 1.5 लाख यात्री यात्रा करते हैं, ऐसे में यह ऑफर बड़े पैमाने पर यात्रियों को आर्थिक राहत देगा और अधिक लोगों को मेट्रो का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। डिस्काउंटेड मंथली पास से मेट्रो-3 को चुनने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ सकती है।
